फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two engineering students died in accident

इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत, दो घायल

Thu, 01 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
ब्यूरो/अमर उजाला राई Updated Thu, 01 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर कुराड़ के पास एक ढाबे के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गई और उनके दो साथी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए दोनों छात्र आईआईटीएम मुरथल के छात्र थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में कार की टक्कर से एक स्कूल बस भी पलट गई। गनीमत रही की बस में बच्चे नहीं थे। चालक भी चोटिल होने से बच गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी मन्नी चावला मुरथल स्थित आईआईटीएम इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक का छात्र था। बुधवार को वह अपने साथी रोहिणी दिल्ली निवासी रोहित के साथ अपने संस्थान में आया था। बुधवार दोपहर बाद दोनों साथी अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने व खाना खाने के लिए संस्थान से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मन्नी के दो साथी घरोंड़ा, करनाल निवासी अरुण व गांव परनोट, जम्मू निवासी पारस भी उनकी कार में सवार हो गए। कार को मन्नी सिंह चला रहा था। बाद में वह खाना खाने के बाद लड़सौली पंप से सीएनजी लाने के लिए निकल गए। जब वह एक ढाबे के सामने पहुंचे तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर दिल्ली-पानीपत लेन से पानीपत-दिल्ली लेन पर आ गई।

कार दूसरी लेन पर पानीपत की तरफ से आ रही निजी स्कूल बस से टकरा गई, जिससे बस भी पलट गई। हादसे में कार सवार मन्नी चावला व पारस की मौत हो गई। वहीं रोहित व अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें परिजन निजी अस्पताल में ले गए। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


हादसे की सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed