फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two Cases of Cyber Fraud in Sonipat

Sonipat: युवक-ग्रामीण को झांसे में लेकर ऐंठे 23 लाख रुपये, सामान डिलीवरी और होटल समीक्षा के नाम पर की ठगी

Sun, 18 Jun 2023 09:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:09 AM IST
सार

गांव गंगाना के ग्रामीण ने बरोदा थाना में शिकायत देकर उनके दो बैंक खातों से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित अनिल ने बताया कि उनका बैंक खाता दिल्ली की शाखा व उनकी पत्नी का गांव गंगाना की शाखा में हैं।

विज्ञापन
Two Cases of Cyber Fraud in Sonipat
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर युवक व ग्रामीण को झांसे में लेकर 23 लाख की ठगी कर ली गई। युवक को होटल की समीक्षा करने का झांसा देकर फंसाने के बाद 21 लाख रुपये ऐंठ लिए गए तो गोहाना के गांव गंगाना के ग्रामीण को सामान डिलीवरी के नाम पर फंसा कर उनके व उनकी पत्नी के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों बैंक खातों में पीड़ित का ही मोबाइल नंबर दर्ज था।
विज्ञापन


युवक को झांसे में लेकर 21 लाख रुपये डलवाए, अब 25 लाख मांग रहे
भगत सिंह कॉलोनी निवासी युवक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उन्हें टेलीग्राम से कुछ होटल की समीक्षा करने के बदले रोजाना एक से दो हजार रुपये कमाने का झांसा दिया गया। युवक का आरोप है कि उनके पास 6 जून को टेलीग्राम पर मैसेज आया था। उसके बाद उनके पास टेलीग्राम पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा गया। 
विज्ञापन


शुरू में उन्होंने 11 हजार रुपये उन्हें ट्रायल बोनस के रूप में दिए। जिसमें होटल की समीक्षा करने पर उन्हें एक हजार रुपये का लाभ मिला। इसके बाद 7 जून को उन्हें 11 हजार रुपये उनके लिए खाते में डालने को कहा गया। होटल की समीक्षा करने के बाद उनके खाते में 19 हजार रुपये डाल दिए गए। 8 जून को उनसे 50 हजार रुपये खाते में डालने के कहा गया। होटल की समीक्षा करते हुए ठगों ने उसे फंसाने के लिए डीलक्स ऑर्डर की समीक्षा करने का झांसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद एक साजिश के तहत उन्हें अलग-अलग टास्क देकर उनको पूरा करने के नाम पर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 21 लाख रुपये डलवा लिए गए। पीड़िता का आरोप है उनके कहने पर उनके भाई ने आईसीआईसीआई बैंक खाते से और दोस्त की पत्नी ने अपने खाते से रुपये जमा करवाए हैं। इसके बाद ठगों ने कोई राशि वापस नहीं की। अब उसे लगातार धमकी दे रहे हैं कि 25 लाख रुपये जमा कराओ, नहीं तो आपके व आपके परिवार के निर्वस्त्र फोटो सभी पहचान वालों को वायरल कर देंगे। पीड़ित ने परेशान होकर मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छह दिन में आठ बार डलवाए रुपये
पीडि़त का आरोप है कि छह दिन में उनसे आठ बार में रुपये अलग-अलग बैंक खातों में डलवाए गए। आरोपियों ने 7 जून से 13 जून के बीच उनके साथ साइबर ठगी की है। उसके बाद उनके पैसे नहीं लौटाए गए।


दंपती के खाते से निकाल लिए दो लाख रुपये
गांव गंगाना के ग्रामीण ने बरोदा थाना में शिकायत देकर उनके दो बैंक खातों से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित अनिल ने बताया कि उनका बैंक खाता दिल्ली की शाखा व उनकी पत्नी का गांव गंगाना की शाखा में हैं। दोनों बैंक खातों में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। अनिल का आरोप है कि 7 मई को उनके पास अलग-अलग चार मोबाइल नंबर से कई बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें उनका कोई सामान डिलिवर करना है। उन्होंने कोई सामान नहीं मंगवाने की बात कही। उन्होंने अपने बैंक खाते की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी। उसके बाद भी उनके व उनकी पत्नी के बैंक खातों से एक-एक लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed