{"_id":"5404057a217794bacd92e0dc153bb871","slug":"two-arrest-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादराम पर गोली चलाने वाले काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यादराम पर गोली चलाने वाले काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिन पहले खरखौदा में व्यापारी को गोली मारने के मामले में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश और बिटटू उर्फ काला निवासी बरोणा जिला सोनीपत हैं। आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने इन दोनों को बहादुरगढ़ की सीमा से खोज निकालकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गोली चलाने की वारदात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि रवि उर्फ लांबा और राजेश बवाना के कहने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। इन्होंने ही अनिल निवासी सिंघावली यूपी से 10 हजार रुपये में घटना में प्रयुक्त हथियारों को खरीदा करवाया था। अनिल निवासी सिंघावली उत्तर प्रदेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को कल न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की गहनता से विवेचना जारी है।
यह है मामला
30 नवंबर को व्यापारी लाला यादराम पर दो गोलियां चलाई गई थी। वारदात उस समय हुई थी जब लाला यादराम स्कूटर पर सवार होकर सब्जीमंडी पहुंचा था। वारदात के उपरांत यादराम के पुत्र नवीन ने थाना खरखौदा पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया था कि उसके पिता को राजेश बुवाना, रवि उर्फ लांबा निवासी बरोणा, संदीप उर्फ काला निवासी बरोणा, पवन उर्फ मोना निवासी बरोणा और प्रदीप उर्फ पोली निवासी बुवाना ने कोर्ट में गवाही ना देने के संबंध में जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश का रखते हुए इन्होंने जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल किया है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।