फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thug ran away with 50 thousand rupees on pretext of an elderly person who came to bank in Sonipat

Sonipat: बदमाश ने बैंक में आई बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, झांसे में लेकर 50 हजार रुपये ले भागा ठग

Thu, 06 Jul 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

सोनीपत में बैंक में बदमाश ठग ने महिला को निशाना बनाया। शाखा में रुपये निकलवाने आई बुजुर्ग को झांसे में लेकर ठग 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। पुलिस टीम ने बैंक में आकर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Thug ran away with 50 thousand rupees on pretext of an elderly person who came to bank in Sonipat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में गुड़ मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपये निकलवाने आई बुजुर्ग को झांसे में लेकर ठग 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़िता को जब मामले का पता लगा तो बैंक अधिकारियों व पुलिस को अवगत कराया। ठगी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसबीआई शाखा गुड़ मंडी में 70 हजार रुपये निकलवाने आई थी रोहट गांव की बुजुर्ग
गांव रोहट निवासी शर्मिला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनका सोनीपत-रोहतक रोड पर गुड़ मंडी के पास एसबीआई की शाखा में खाता है। वह बुधवार को बैंक में अपने खाते से रुपये निकलवाने आई थी। जब वह वहां पहुंची तो एक व्यक्ति पहले से ही बैंक में खड़ा था। उसने उससे रुपये निकलवाने के लिए फार्म भरने में मदद मांगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने फार्म भरकर उनको दे दिया। बुजुर्ग ने अपने खाते से 70 हजार रुपये निकलाए। इस दौरान वह व्यक्ति लगातार उनके साथ रहा।
विज्ञापन


ठग ने झांसे में लेकर कहा 50 हजार रुपये वापस जमा करा दो, खाते में ब्याज लगेगा
रुपये निकालने के बाद वह कहने लगा कि 50 हजार रुपये बैंक में वापस जमा करवा दीजिए। बैंक खाता में ज्यादा ब्याज लगेगा। वह उसके झांसे में आ गई। उस पर विश्वास करके उन्होंने 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए उसको दे दिए। कुछ देर बाद व्यक्ति ने बैक खाता की एक 50 हजार रुपये की स्लिप बैंक मोहर लगाकर उन्हें वापस दे दी। महिला को उस स्लिप की फोटो कॉपी कराने के लिए कहा। महिला फोटो कॉपी कराने बाहर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
जब वह कुछ देर बाद लौटी तो वह व्यक्ति बैंक में नहीं मिला। उसने फिर बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा तो उसके खाते में 50 हजार रुपए नहीं थे। पीड़िता ने बैंक कर्मियों को 50 हजार रुपये जमा कराने की स्लिप भी दिखाई, वह भी फर्जी मिली। जिस पर पीड़िता ने बैंक अधिकारियों को बताया और पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध
पुलिस टीम ने बैंक में आकर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जिस पर पुलिस ने फुटेज ने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed