फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three died in Accident at Sonipat

सोनीपत में हादसा: बलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती व छोटे भाई की पत्नी की मौत

Sat, 16 Apr 2022 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

तीनों रात को गोहाना शहर से गांव खानपुर खुर्द लौट रहे थे। परिवार के तीन सदस्य गोहाना में जागरण में काम करने गए थे। बड़ा भाई पानीपत फैक्टरी से लौटते समय अपनी व भाई की पत्नी को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहा था।

विज्ञापन
Three died in Accident at Sonipat
अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना कस्बे में गोहाना-जुलाना रोड स्थित गांव खानपुर खुर्द के पास बलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती व छोटे भाई की पत्नी की मौत हो गई। हादसे में बेलेनो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बलेनो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव खानपुर खुर्द निवासी अजमेर ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई जसमेर (40) पानीपत स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह और उसकी पत्नी राखी (32) और जसमेर की पत्नी अनीता (34) मजदूरी का काम करते हैं। वह, अनीता और राखी शुक्रवार को गोहाना एक जागरण कार्यक्रम में काम करने गए थे। पानीपत से बाइक पर लौटते समय जसमेर उन्हें लेने गोहाना पहुंच गया।
विज्ञापन


इस पर रात को जसमेर की बाइक पर अनीता और राखी सवार हो गई। वह गांव के लिए चल पड़े। वह भी गांव के एक व्यक्ति की बाइक पर लिफ्ट लेकर उनके पीछे चलने लगा। अजमेर ने बताया कि रात को उसका भाई जसमेर, राखी और अनीता गांव के पास रजवाहे के निकट पहुंचे तो एक बेलेनो कार सवार ने उसके भाई की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जसमेर के साथ अनीता व राखी भी घायल हो गए। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी भी बलेनो से टकरा गई। इससे बलेनो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और उसका चालक घायल हो गया। उसने तुरंत जसमेर, अनीता और राखी को नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। शहर थाना गोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह की टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अजमेर के बयान पर बलेनो कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

गांव खानपुर खुर्द के पास हादसे में दंपती व उनके परिवार की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बलेनो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में बलेनो चालक भी घायल है। - इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed