फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves entered the bank in Sonipat of Haryana

सोनीपत: देर रात पौने तीन बजे शटर उखाड़ बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम से नहीं चुरा सके नकदी

Sun, 06 Feb 2022 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसबीआई की एसएमई शाखा के सहायक मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। स्ट्रांग रूम में रखी दस लाख से अधिक की नकदी चोरी होने से बच गई। चोरों ने कंप्यूटर के तार काटे और अलमारी व दराज में नकदी तलाश करते रहे। 

विज्ञापन
Thieves entered the bank in Sonipat of Haryana
कुंडली स्थित एसबीआई की शाखा का उखाड़ा शटर । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हरियाणा के सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसबीआई की एसएमई शाखा का शटर उखाड़कर चोरों ने नकदी चोरी का प्रयास किया। चोर शाखा के स्ट्रांग रूम से नकदी चोरी नहीं कर सके। सुबह बैंककर्मी पहुंचे तो चोरी के प्रयास का पता लगा। इस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्योग) शाखा के सहायक प्रबंधक अनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और अन्य कर्मी शनिवार सुबह बैंक की शाखा में पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का शटर उखाड़ा हुआ था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही बैंक के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


अंदर जांच करने पर स्ट्रांग रूम में रखी नकदी सुरक्षित मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि तीन संदिग्ध करीब पौने तीन बजे बैंक में घुसे थे। उन्होंने कंप्यूटर के तार काट दिए। साथ ही अलमारी व दराज में नकदी की तलाश की, लेकिन उन्हें वहां नहीं मिली। वे स्ट्रांग रूम से नकदी चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने जांच के बाद चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने लगा रखे थे मास्क

एसबीआई की एसएमई शाखा में 10 से 20 लाख तक की राशि होती है। रात को बैंक में कितनी राशि थी, इसका पता नहीं लग सका है। हालांकि 10 लाख से अधिक की राशि थी। अगर चोर स्ट्रांग रूम को तोड़ते तो नकदी चोरी कर ले जाते। तीनों संदिग्ध अपने चेहरे पर मास्क लगाए थे, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती होगा।  

बैंक में चोरी के प्रयास की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का प्रयास करने वालों का पता लगाया जा रहा है। - इंस्पेक्टर गुलशन कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed