फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in Closed house in vikas nagar of Sonipat

Sonipat: खाटू श्याम गया था परिवार, घर से अमेरिकन डॉलर समेत नकदी, आभूषण व मोबाइल ले गए चोर, पड़ोसन ने दी सूचना

Tue, 14 Feb 2023 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 10:49 AM IST
सार

विकास नगर निवासी सुरेश गहलावत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 11 फरवरी को परिवार के साथ राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। सोमवार को लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी।

विज्ञापन
Theft in Closed house in vikas nagar of Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के विकास नगर में चोर बंद घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये, 250 अमेरिकन डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार खाटू श्याम धाम पर पूजा करने गया था। घर के दरवाजे खुले देख पड़ोसन ने मामले की सूचना दी। पीड़ित परिवार ने घर पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विकास नगर निवासी सुरेश गहलावत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 11 फरवरी को परिवार के साथ राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। सोमवार को जब वह वापस लौट रहे थे तो पड़ोस में रह रही बबीता ने कॉल कर पूछा कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं, आप घर लौट आए। इस पर उनकी पत्नी सुनीता देवी ने उनके रास्ते में होने की बात कही। जिस पर बबीता उनके घर गई तो उसने बताया कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। वह घर पहुंचे तो देखा कि सभी ताले टूटे पड़े थे। चोर उनके घर से करीब 45 हजार रुपये, 250 अमेरिकन डॉलर, हीरे के कानों के झुमके, सोने की चार चूड़ी, सोने की 2 चेन, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की दो तागड़ी, चांदी का मंगलसूत्र, गले में पहनने वाली चेन घड़ी, सच्चे मोती की तीन माला व तीन मोबाइल फोन चोरी मिले। उन्हें करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed