{"_id":"62902398560bc8360ab353a134d0ef9a","slug":"theft-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई की सर्विस रिवाल्वर और एक लाख चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई की सर्विस रिवाल्वर और एक लाख चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की उसी के घर से उसकी सर्विस रिवाल्वर और एक लाख नकद रुपये चोरी हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर प्रभारी फूलकवार ने बताया कि चांद गिंवाणा गांव निवासी हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह मतलौडा थाने में तैनात है। एएसआई चांद बुधवार को छुट्टी लेकर घर आया था। उसके पास एक सर्विस रिवाल्वर थी। बुधवार को वह परिवार के साथ खेतों में धान की कटाई करने के लिए गया था। शाम को जब वह परिवार के साथ लौटा तो घर में सारा सामान बिखरा था। जब उसने घर में रखी सर्विस रिवाल्वर देखी तो वह गायब मिली। जिसकी शिकायत चांद ने पुलिस को दी है। इसके अलावा एएसआई चांद ने घर से एक लाख नकद चोरी होने की भी बात कही है।