फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The villagers of Bichpari blocked the Gohana-Safidon road Due to the problem of electricity bill

गोहाना: बिजली बिल अधिक आने पर बिफरे ग्रामीण, गोहाना-सफीदों रोड रखा तीन घंटे जाम, 45 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 26 Apr 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 12:31 AM IST
सार

गांव बिचपड़ीके ग्रामीणों का आरोप बिलों में दूसरे शुल्क अधिक जोड़े गए हैं। बिल ठीक करने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन
The villagers of Bichpari blocked the Gohana-Safidon road Due to the problem of electricity bill
: गांव बिचपड़ी के पास गोहाना-सफीदों रोड को जाम लगाए ग्रामीण व बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव बिचपड़ी के ग्रामीणों ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पर बिजली के बिल अधिक राशि के भेजने का आरोप लगाया और सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने गांव के बीच में गोहाना-सफीदों रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि निगम ने बिलों में हजारों रुपये के शुल्क जोड़ दिए।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर बिजली निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम के अधिकारियों द्वारा बिलों को ठीक करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इस पर  ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं पुलिस ने मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखने पर पांच नामजद समेत 45 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से गांव बिचपड़ी के ग्रामीणों को कुछ दिन पहले बिजली के बिल वितरित किए थे। बिलों में बिजली खर्च की राशि बहुत कम थी जबकि दूसरे शुल्क अधिक हैं। ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राली रोड के बीच में खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली निगम द्वारा गेहूं की कटाई के दौरान दिन में बिजली सप्लाई बंद कर रखी है। बिजली कम आने के बावजूद बिजली बिल अधिक आए हैं। बिजली की खपत कम करने के बावजूद अधिक राशि के बिल जारी किए गए। जाम की सूचना मिलने पर बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन के एसडीओ सुरेंद्र कुमार, सदर और बरोदा थाना से पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों ने बिलों को ठीक करने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि गांव में शिविर लगा कर बिलों को ठीक किया जाएगा। अधिकारियों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे जाम खोल दिया। गांव बिचपड़ी में रोड जाम करने पर पुलिस ने पांच नाम समेत करीब 45 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूर्व सरपंच दलबीर, संदीप, बलबीर, कर्मवीर, चांद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जाम लगाने में करीब 20 महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed