{"_id":"63394b5e1311b626dd0771e2","slug":"teacher-found-murdered-in-gohana-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Murder: गोहाना में शिक्षक की तेजधार हथियार से हत्या, अंडरब्रिज के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat Murder: गोहाना में शिक्षक की तेजधार हथियार से हत्या, अंडरब्रिज के पास मिला शव
Sun, 02 Oct 2022 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:59 PM IST
सार
उमेश अपनी पत्नी ज्योति व बेटे के साथ गोहाना के विश्वकर्मा चौक के पास किराये पर रहता था। वह गोहाना के मदीना स्थित डीबीएम स्कूल में शिक्षक थे। उमेश शनिवार सुबह स्कूटी पर स्कूल गए थे। वह देर शाम तक घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव ठसका रेलवे अंडरब्रिज के पास निजी स्कूल के शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वह सुबह स्कूल के लिए गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया था। तब उन्होंने कुछ देर बाद वापस आने को कहा। बाद में किसी अज्ञात ने फोन उठाया और शिक्षक के अंडरब्रिज के पास पड़ा होने की सूचना दी। परिजन तलाश करते हुए पहुंचे तो उनका शव ही मिला। उनकी स्कूटी व मोबाइल उनके पास नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव महमूदपुर निवासी विनोद कुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका भतीजा उमेश अपनी पत्नी ज्योति व बेटे के साथ गोहाना के विश्वकर्मा चौक के पास किराये पर रहता था। वह गोहाना के मदीना स्थित डीबीएम स्कूल में शिक्षक थे। उमेश शनिवार सुबह स्कूटी पर स्कूल गए थे। वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया था। तब उन्होंने कुछ देर में आने को कहा था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बाद में उनकी पत्नी ने फिर से कॉल किया तो किसी अज्ञात ने फोन उठाया और कहा कि जिनका फोन है वह रेलवे अंडरब्रिज के पास पड़े हैं। उसके बाद परिवार के सदस्यों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य उमेश को तलाश करते रहे, लेकिन कोई सूचना नहीं मिल सकी। मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। उसके बाद वह लगातार तलाश करते रहे। तड़के करीब तीन बजे उन्हें उमेश गांव ठसका अंडरब्रिज के पास पड़े मिले। उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उन्होंने बरोदा थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उमेश के शव के पास उनकी स्कूटी व मोबाइल फोन नहीं मिले हैं। अंदेशा है कि हमलावर ही स्कूटी व मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन