फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide

ट्रेन के सामने कूदकर फाइनेंसर ने की खुदकुशी

Mon, 23 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 23 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
शनिवार रात गन्नौर-राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने वाले की पहचान गोहाना के खेड़ी मनाजात गांव निवासी परविंद्र पुत्र राजवीर के रूप में हुई। वह फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि उसने कई लोगों को पैसे उधार दे रखे थे, जो पैसे लौटा नहीं रहे थे और उस पर पैसे वापस नहीं मांगने का दबाव भी डाल रहे थे। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में परविंद्र द्वारा खड़ी मनाजात निवासी प्रदीप पुत्र धारे को 20 लाख, सुभाष पुत्र देवेंद्र और उसके भाई संदीप को 18 लाख, धर्मवीर पुत्र साहब सिंह को 14 लाख, बिल्लू पुत्र भीम सिंह को 10 लाख, गुड़गांव के गढ़ खेड़ी निवासी मुक्की को 10 लाख, नाहरी गांव निवासी कुलदीप पुत्र कृष्ण को 70 लाख रुपये उधार देने की बात कही गई है। जब वह उक्त सभी लोगों से पैसे वापिस मांगता था तो वे उसे पैसे देने में आना कानी करते और पैसे नहीं मांगने का दबाव बनाने लगे। परविंद्र ने सुसाइड नोट में जितेंद्र व रणजीत सहित अन्य युवकों पर भी पैसे वापस न मांगने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। दबाव में आकर परविंद्र ने आत्म हत्या करने को मजबूर होना पड़ा। जीआरपी चौकी प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रदीप पुत्र धारे, सुभाष पुत्र देवेंद्र व उसके भाई संदीप, धर्मवीर पुत्र साहब सिंह, बिल्लू पुत्र भीम सिंह, गुडग़ांव के गढ़ खेड़ी निवासी मुक्की, नाहरी गांव निवासी कुलदीप पुत्र कृष्ण, जितेंद्र और रणजीत सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed