{"_id":"e24ba37316e7f5c2a9cc4adf9b67c641","slug":"student-rage-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित नर्सिंग छात्राओं ने तोड़े कॉलेज के शीशे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आक्रोशित नर्सिंग छात्राओं ने तोड़े कॉलेज के शीशे
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पढ़ाई करने के बाद अपना भविष्य अंधकारमय देख रही बीट्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फिर से भड़क उठा।
छात्राओं ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कॉलेज प्रांगण में जाकर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया।
कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के साथ अलग से एक बैठक भी की। हालांकि इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। अब शुक्रवार को फिर से बैठक होगी। बैठक आयोजित होने से पहले ही नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं और उनके अभिभावक कॉलेज पहुंचकर नारेबाजी करने लगे थे।
कॉलेज प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
बैठक में कॉलेज प्रबंधन की ओर से कहा गया कि 50 बच्चों को हटाने के सिवाए उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में इन बच्चों को पहली काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए जो फीस भरने की अदायगी होगी उसका वहन कॉलेज प्रबंधन की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई
पहली काउंसलिंग की तारीख अब 27 अगस्त से 31 कर दी गई है। इस बीच जो बच्चे नए सिरे से आवेदन फॉर्म भरते हैं उन्हीं बच्चों का दाखिला मिल सकता है। अन्यथा 50 बच्चों को कॉलेज में आगे जारी रह पाना मुश्किल होगा।
बच्चों को हटाना प्रबंधन के लिए बना मुसीबत
कॉलेज से जिन 50 बच्चों को हटाए जाने हैं इसके लिए कॉलेज प्रबंधन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। प्रबंधन भी फिलहाल यह तय नहीं कर पा रहा है कि 120 बच्चों में से किन बच्चों को कॉलेज से हटाए जाए। जबकि सभी 120 बच्चों ने अपना फीस जमा करा रखा है। जबकि सरकार के आदेश के बाद कॉलेज में सिर्फ 70 बच्चों के ही नर्सिंग कॉलेज के प्रमाण पत्र मिलेंगे।
बैठक में बच्चों के साथ बातचीत हुई, लेकिन फिलहाल कोई फैसला नहीं निकल सका। शुक्रवार को फिर से बैठक आयोजित की जाएगी। -सुमन नरवाल, प्रिंसिपल, बीट्स कॉलेज