फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Uproar over demanding toll, manager beaten up, attempted kidnapping

Sonipat: टोल मांगने पर हंगामा, मैनेजर को पीटा, अपहरण का प्रयास, हवलदार की भी की पिटाई

Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

भिगान टोल प्लाजा पर वारदात हुई। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चार कार सवारों ने टोल को जाम कर जमकर हंगामा किया। पगड़ीधारी व अन्य युवक खुद को यूनिवर्सल लॉ ग्रुप के सुरक्षाकर्मी बता रहे थे।

विज्ञापन
Sonipat: Uproar over demanding toll, manager beaten up, attempted kidnapping
भिगान टोल प्लाजा पर लगी भीड़ और हाथ में हथकड़ी लिए टोलकर्मियों से उलझता व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर चार कार में सवार होकर आए 10 लोगों ने टोल मांगने पर चार लेन को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे टोल मैनेजर को हथकड़ी लगाकर अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मैनेजर और उनकी टीम के सदस्यों की पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करते हुए एक हवलदार को पीटकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी खुद को यूनिवर्सल लॉ ग्रुप का सदस्य बता रहे थे। उन्होंने पहचान पत्र दिखाने और इंडिया के कानून को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने टोल मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी दस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी गाड़ियों के आगे नंबर प्लेट पर यूएल सीटी लिखा है। पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर उनके बारे में पता लगाएगी। 
विज्ञापन


भिगान टोल प्लाजा के मैनेजर दीदार सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि रविवार शाम को कंट्रोल रूम पर टोल की चार लेन जाम होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि चार कार टोल की अलग-अलग लेन को जाम करके खड़ी हैं। इससे जीटी रोड पर वाहनों की लाइन लगने लगी है। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने उनको लेन से गाड़ियों को हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह टोल मांगने पर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान एक पगड़ीधारी व्यक्ति ने गाड़ी से उतरकर मैनेजर को हथकड़ी लगा दी। साथ ही उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान टोल के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो कारों में सवार 10 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर डायल-112 और मुरथल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें :  सोनीपत: कौशल गैंग को चला कौशल का भतीजा संजीत उर्फ भगत सिंह गिरफ्तार, रखा गया था 25 हजार का इनाम

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की और हवलदार कृष्ण की पिटाई कर दी। पुलिस ने और पुलिसकर्मी बुलाकर दसों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पगड़ीधारी व्यक्ति खुद को अंतरराष्ट्रीय ग्रुप यूनिवर्सल लॉ से संबंधित बता रहे थे।

उन्होंने खुद पर इंडिया का कानून लागू नहीं होने की बात कही। मुरथल थाना पुलिस और सीआईए-2 की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही कि उनका संबंध किसी देश विरोधी संगठन से तो नहीं है। बताया गया है कि उनके पास से आठ हथकड़ी व एक कृपाण भी मिली है।   


चेसिस नंबरों से की जा रही गाड़ियों की जांच
आरोपियों के पास से चार कार बरामद की गई हैं। उनके अजीब नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। उनके पास से वैगन आर का नंबर यूएल सीटी-22315, पोलो कार नंबर यूएल सीटी-88822, मारुति स्विफ्ट कार नंबर यूएल सीटी-22397 और एसएक्स-4 कार नंबर यूएल सीटी- 3012 हैं। पुलिस उनके चेसिस नंबर से पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

टोल को जाम करने और मैनेजर को अगवा करने की कोशिश की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। वहां पर 10 लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। खुद को यूनिवर्सल लॉ के सदस्य बताते हुए वह इंडियन कानून नहीं मानने की बात कह रहे हैं। पुलिस टीम उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। उनकी पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।  -इंस्पेक्टर रवि कुमार, एसएचओ, थाना मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed