फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Third case of honey trap... Victim said- Extorted Rs 45740 after stripping and taking photos

Sonipat: हनी ट्रैप का तीसरा मामला... पीड़ित बोला- निर्वस्त्र कर फोटो खींचकर ऐंठे थे 45,740 रुपये

Wed, 24 Jul 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 10:37 PM IST
सार

शहर की सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित से उसकी कार में 17 मई को आरोपी महिलाओं ने लिफ्ट ली थी। सस्ता प्लॉट दिलाने के बहाने ककरोई चौक स्थित एक घर में बुलाकर निर्वस्त्र कर फोटो खींचे थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Third case of honey trap... Victim said- Extorted Rs 45740 after stripping and taking photos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में हनी ट्रैप गिरोह के काले कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। अब शहर में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी झांसे में फंसाने के बाद निर्वस्त्र कर फोटो खींचकर 45,740 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गिरोह के खिलाफ अब तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी महिलाओं की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-10 क्षेत्र में रहते हैं। वह 17 मई को अपनी कार में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचे तो दो महिलाओं ने भी यूपी जाने की बात कहकर लिफ्ट ली थी। उनमें से करीब 30 साल की एक महिला आगे की सीट पर बैठ गई थी।
विज्ञापन


उसने बातचीत में अपना नाम प्रीति दहिया बताते हुए उनका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद महिला उनके साथ बात करने लगी। उसने 2 जून को उन्हें कॉल कर सस्ता प्लॉट दिलाने के बहाने ककरोई रोड स्थित घर बुलाया था। वहां पर एक अन्य महिला प्रवेश भी थी। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया था। उसने जबरन उनके कपड़े उतार दिए थे, साथ ही अपने कपड़े भी उतार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान प्रवेश ने कॉल कर एक महिला व दो युवकों को बुलाया था। उन्होंने धमकी दी थी कि तेरा वीडियो बना लिया है। अगर दो लाख नहीं दिए तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित का आरोप था कि बदनाम करने की धमकी देकर उनकी जेब से 16,740 रुपये, गाड़ी की चाबी, कागजात निकाल लिए थे।

ज्यादा पैसे मांगने पर उन्होंने अपने दोस्त से आरोपी प्रीति के नंबर पर 25 हजार व एक अन्य दोस्त से चार हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। बाद में वह कार में सवार होकर मेरे फ्लैट पर आए थे। वह कार बाहर खड़ी कर अंदर डेबिट कार्ड लेने के बहाने गए थे। तब उन्होंने पुलिस को कॉल कर दी थी। उन्होंने फ्लैट से आकर आरोपियों से बोला था कि उन्होंने पुलिस बुला ली है। इस पर आरोपी उनकी कार लेकर भाग गए थे। कार को उनकी सोसाइटी के बाहर छोड़ गए थे।

समाचार पत्र में खबर पढ़कर परिजनों को बताया
पीड़ित का कहना है कि तब उन्होंने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। अब समाचार पत्र में आरोपियों के बारे में खबर पढ़ने के बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले भी दो मुकदमे हो चुके दर्ज
गिरोह के खिलाफ यह तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले भी फर्नीचर मिस्त्री को अपने घर फर्नीचर ठीक करने के बहाने बुलाकर निर्वस्त्र कर फोटो खींचकर 25 हजार रुपये ऐंठे थे, साथ ही बुजुर्ग को उनका घर खरीदने के बहाने बुलाकर इसी तरह 2.02 लाख रुपये ऐंठे थे। मामले में पुलिस एक आरोपी गांव उद्देशीपुर के मनदीप को गिरफ्तार कर चुकी है।

 
गिरोह पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अगर कोई अन्य पीड़ित है तो सामने आकर मुकदमे दर्ज कराने चाहिए। मामले में पुलिस एक आरोपी को पकड़ चुकी है। अन्य की तलाश में दबिश जारी है। -राहुल देव, एसीपी सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed