फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat STF arrested fugitive in gang rape case

Sonipat STF: सामूहिक दुष्कर्म मामले में भगोड़ा मोस्ट वांटेड काबू, चार साल तक राजस्थान व गुजरात में छिपता रहा

Tue, 11 Apr 2023 04:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

एसटीएफ के एसपी जयवीर राठी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने 13 जुलाई, 2019 को महिला थाना पुलिस को बताया था कि उनका भाई घर का निर्माण कर रहा था। उसके भाई को कुछ रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उसने रिश्ते में अपने चाचा वीरभान से संपर्क किया था।

विज्ञापन
Sonipat STF arrested fugitive in gang rape case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला को उधार रुपये देने के बहाने होटल में बुलाने के बाद उसे पिस्तौल दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में भगोड़े पांच हजार के इनामी मोस्ट वांटेड को एसटीएफ ने चार साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गांव नदीपुर माजरा निवासी सुखबीर उर्फ संजय है। मोस्ट वांटेड को एसटीएफ ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथियों को अदालत इस मामले में 25-25 साल कैद की सजा सुना चुकी है।

विज्ञापन


मामले में दो दोषियों को अदालत पहले ही सुना चुकी है 25-25 साल की कैद
एसटीएफ के एसपी जयवीर राठी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने 13 जुलाई, 2019 को महिला थाना पुलिस को बताया था कि उनका भाई घर का निर्माण कर रहा था। उसके भाई को कुछ रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उसने रिश्ते में अपने चाचा वीरभान से संपर्क किया था। जिस पर उसका चाचा उन्हें रुपये देने को तैयार हो गया था। उन्होंने पांच रुपये प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज देने को कहा था।
विज्ञापन


महिला को होटल लेके गया
महिला ने बताया था 12 जुलाई, 2019 को उसके चाचा ने उसे फोन कर पैसे देने के बहाने बुलाया था। उसका चाचा उसे गांव के बाहर मिला था और बाइक पर बैठाकर ककरोई के रास्ते पर ले गया था। वहां पर वह उसे एक होटल में ले गया था। होटल में ले जाकर उसे बैठा दिया गया था। वहां दो अन्य लोग शराब पी रहे थे। बाद में वह सभी उसके कमरे में आ गए थे और दरवाजा बंद कर दिया था। उसके शोर मचाने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे काबू कर लिया था। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के जसमेर से गिरफ्तार किया
करीब छह घंटे तक उसे वहां रखा गया था। साथ ही उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो मारकर नहर में फेंक देंगे। बाद में उसने अपने परिजनों से संपर्क किया था। जिसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। महिला थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में मामले में एससीएसटी एक्ट भी जोड़ दिया था। इस मामले में वीरभान व गांव नदीपुर माजरा के जसमेर उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया था। मामले में संजय उर्फ सुखबीर भगौड़ा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। अब मामले में एसटीएफ सोनीपत के डीएसपी संदीप कुमार व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखबीर उर्फ संजय को राजस्थान के जसमेर से गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान व गुजरात में छिपा रहा आरोपी
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुखबीर उर्फ संजय पुलिस से बचने के लिए गुजरात व राजस्थान में छिपता रहा। वह गुजरात के साथ ही राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर में ठिकाने बदलकर छिपता रहा।


दो साथियों को हो चुकी है 25-25 साल कैद
आरोपी के दो साथी वीरभान व जसमेर उर्फ जस्सा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। उन दोनों दोषियों को सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने 21 अप्रैल, 2022 को 25-25 साल कैद व 72-72 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed