फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Rs 32 thousand cheated from ASI by making Video call wearing ACP dress

Sonipat: एसीपी की ड्रेस पहनकर की वीडियो कॉल, एएसआई से ऐंठ लिए साढ़े 32 हजार रुपये

Wed, 10 Jan 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 10:51 PM IST
सार

आपत्तिजनक वीडियो पास होने का डर दिखाकर कहा कि मुकदमा दर्ज कर उसकी प्रति सीआरपीएफ को भेजेंगे। इससे नौकरी भी चली जाएगी। 

विज्ञापन
Sonipat: Rs 32 thousand cheated from ASI by making Video call wearing ACP dress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप के एएसआई के पास साइबर थाना का एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) बनकर कॉल कर साढ़े 32 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। एसीपी बनकर कॉल करने वाले ठग ने एएसआई की आपत्तिजनक वीडियो अपने पास होने का भय दिखाया था। रुपये डालने के बाद फिर से 65 हजार रुपये मांगे तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में नियुक्त एएसआई ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 4 जनवरी को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस साइबर सेल रोहिणी का एसीपी बताया था। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसके पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो है।
विज्ञापन


उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रहे हैं। आरोपी ने उनके पास वीडियो कॉल की। जिसमें वह दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दिया। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि वह मुकदमा दर्ज कर उसकी कॉपी उनके मुख्यालय में भेज देंगे। जिससे उनकी नौकरी चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने वीडियो डिलीट कराने की एवज में साढ़े 32 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने वह रुपये भेज दिए। उसके बाद फिर से 65 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिय। बाद में फोन काट दिया। उन्होंने फिर से उनसे कुछ पूछा तो आरोपी ने फोन बंद कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत 1930 पर की और बहालगढ़ थाना में लिखित में दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


साइबर ठगी को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। किसी के झांसे में नहीं आना चाहिए। सतर्कता से ठगी से बचा जा सकता है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed