फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, road accident, one dead

केंटर और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, मामला दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा।
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत मार्ग पर ड्रेन नंबर आठ के पास हुए केंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रोहतक निवासी हरीश ने थाना खरखौदा पुलिस को बताया कि उसका भतीजा यशेंद्र और वह दोनों सोनीपत किसी काम से आए हुए थे। घर वापसी के दौरान यशेंद्र मोटरसाइकिल चला रहा था और वह उसके पीछे मोटरसाइकिल पर था। वह दोनों जब खरखौदा के पास ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे केंटर ने अपनी चपेट मेें ले लिया, जिससे यशेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। मौका पाकर केंटर चालक फरार हो गया। उसने अपने भतीजे को संभाला और पीजीआई, रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed