फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, police, strict action

हमलावरों पर हो कड़ी कार्रवाई, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 30 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 30 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, police, strict action
निदान अस्पताल में दाखिल घायल पुनीत का हालचाल जानते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन व अन्य - फोटो : bureau
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा है कि बदमाशों को बेखौफ नहीं होने दिया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को व्यापार करने के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन मुरथल रोड स्थित निदान अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टर-12 निवासी एवं घी और चीनी के थोक व्यापारी पुनीत से मुलाकात की। शनिवार सुबह पुनीत पर मुरथल थाना के नजदीक हमला हुआ था, जिसमें उसकी कमर में गोली लगी। उन्होंने पुनीत से पूरा वाकया जाना तथा चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने मुरथल थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल को फोन करके मामले में तेजी से कार्रवाई करने के निदेज्श दिए। इसके बाद भाजपा नेता राजीव जैन खरखौदा के सांपला रोड स्थित दिल्ली अस्पताल पहुंचे और शनिवार देर शाम हमले में घायल हुए स्वर्णकार योगेश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल योगेश ने बताया कि बीती शाम वह मेन बाजार स्थित अपनी ज्वैलर्स शॉप को बंद करके निकल रहे थे, इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचे और उस पर फायर कर दिया। योगेश को दाएं पैर में गोली गली है। जैन ने चिकित्सकों से जानकारी ली तथा वहां मौजूद परिजनों से भी पूर मामले की जानकारी ली। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि दोनों मामलों को लेकर आला पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed