फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, kileed, dowrry

भावड़ में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Sat, 16 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, kileed, dowrry
मृतक महिला का पिता व मां - फोटो : bureau
उपमंडल के गांव भावड़ में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। उसे हत्या करके लटकाया गया है या उसने आत्महत्या की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता मोई माजरी निवासी पद्म सिंह की शिकायत पर प्रतिभा के पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला के एक साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

मोई माजरी निवासी पद्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई 2014 को उसकी बेटी प्रतिभा (24) की शादी गांव भावड़ निवासी दिनेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग प्रतिभा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे प्रतिभा से मायके से पैसे और कार लाने की मांग करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करते थे। शादी के कुछ दिन बाद प्रतिभा के गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस पर वह मायके चली आई। कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग पंचायत कर प्रतिभा को वापस ले गए। जब प्रतिभा को लड़का हुआ तो कुछ दिन बाद फिर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद लगभग नौ महीने तक प्रतिभा मायके में रही। अब उसका एक साल का बेटा है।
विज्ञापन


फोन पर कहा था प्रतिभा ने ससुराल वाले कर रहे मारपीट
मायके वालों ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग प्रतिभा को वापस ले गए। पिता ने बताया कि वीरवार शाम प्रतिभा का उसके पास फोन आया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसी समय किसी ने प्रतिभा का फोन छीन लिया और उसे बंद कर दिया। देर रात सूचना मिली की प्रतिभा ने फांसी लगा ली। पद्म सिंह के अनुसार प्रतिभा ने फांसी नहीं लगाई,  बल्कि पति दिनेश, ससुर धर्मवीर, सास कमलेश, देवर मोहित और ननद मोनू ने पहले उसे मारा और बाद में फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज हत्या का केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी: जांच अधिकारी
मामले की जांच कर रहे हवलदार दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भावड़ में एक महिला फंदे पर लटकी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दिनेश, ससुर धर्मवीर, सास कमलेश, देवर मोहित और ननद मोनू के खिलाफ  दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द आरोपियों को पुख्ता सबूत  मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed