फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, juraasic park, fighting

शराब पीकर जुरासिक पार्क में आने से रोका तो कर दी मैनेजर की धुनाई

Tue, 12 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़के दंगों का दर्द अभी कुमासपुर गांव के पास स्थित जुरासिक पार्क प्रबंधन भूला भी नहीं था कि एक दर्जन युवकों ने शराब पीकर पार्क में आने से मना करने पर स्टाफ और मैनेजर की धुनाई कर दी। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुरासिक पार्क के मैनेजर हरीश ने शिकायत दी है कि वह रोजाना की तरह पार्क में ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान एक दर्जन युवक पार्क में आए। इनमें से दो युवकों ने बाहर जाकर शराब पीकर आने की बात कही। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शराब पीकर आने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और फोन करके अपने एक दर्जन साथियों को और बुला लिया। युवकों ने पूरे स्टाफ के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र होने के बाद वहां से चले गए। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सतवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जुरासिक पार्क के स्टाफ और मैनेजर के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed