{"_id":"57950c014f1c1ba07cc4cbad","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-police-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुल्हन बदली, फिर पहुंची पुलिस, भ्रम टूटा तो उठी डोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दुल्हन बदली, फिर पहुंची पुलिस, भ्रम टूटा तो उठी डोली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
शादी में हुआ हंगामा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव सांदल कलां में शादी से पहले लापता हुई बड़ी बेटी की जगह एक परिवार छोटी बेटी की शादी कर रहा था। लड़की के नाबालिग होने की सूचना मिलने के बाद समारोह स्थल पर अचानक पुलिस पहुंच गई। हालांकि दसवीं के प्रमाण पत्र में उम्र 18 साल से ज्यादा मिली। इसके बाद पुलिस की टीम लौट आई।
दरअसल, सांदल कलां गांव में एक युवती की शादी रविवार को होनी तय थी, लेकिन शादी से तीन दिन पहले लड़की लापता हो गई। परिजनों ने कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दोनों तरफ शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। इसी बीच रिश्तेदारों की के बीच मीटिंग हुई और तय किया गया कि बड़ी की जगह छोटी बेटी की शादी उसी जगह और उसी दिन की जाएगी। रविवार को शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। साथ में लड़की के बालिग होने के कागजात मांगे। तभी लड़की के परिजन उसकी दसवीं की मार्कशीट लेकर आए, जिसमें उम्र 18 साल से ज्यादा मिली। इसके बाद पुलिस ने अपनी गलती मानी और शादी करने की अनुमति दे दी। पुलिस के आने से ग्रामीण काफी आहत नजर आए। उनका कहना था कि एक तो पहले ही बड़ी बेटी के जाने से परिवार परेशान है, ऊपर से पुलिस आ गई।