फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, loot, aatack

डेढ़ मिनट में दो को गोली मार 11 लाख लूटे

Sun, 15 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 15 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, loot, aatack
घायल विकास (चैकदार शर्ट)और महेंद्र (लेटे हुए) - फोटो : bureau
एक तरफ जहां शनिवार को डीजीपी डॉक्टर केपी सिंह शहर के एक निजी स्कूल में पंचायतों से पुलिस के लिए सहयोग मांग रहे थे, वहीं बहालगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद युवक दो कर्मचारियों को गोली मारकर लाखों रुपये लूट ले गए। जिस समय लूट हुई, उस समय फैक्टरी के कर्मचारियों को तनख्वाह दी जा रही थी। बदमाशों ने केवल डेढ़ मिनट में 11 लाख, 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसी डेढ़ मिनट में इन्होंने फैक्टरी के दो कर्मचारियों को गोली भी मारी। हालांकि दोनों को पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में इन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी के अंदर लगे सीसीटीवी में तीनों बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई, हालांकि तीनों ही नकाबपोश थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बहालगढ़ में वी-केन कंपनी की फैक्टरी है। यहां पर रेलवे लाइन बनाने का काम होता है। शनिवार दोपहर के समय साइट सुपरवाइजर दिल्ली निवासी विकास मजदूरों को तनख्वाह देने पहुंचे हुए थे। कार्यालय के बाहर ही कई मजदूर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक फैक्टरी में घुस गए। फैक्टरी में घुसते ही इन्होंने हवा में हथियार लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के चलते मजदूरों में भगदड़ मच गई। इसके बाद बदमाशों ने विकास और उसके पास खड़े उत्तरप्रदेश, नोएडा के मूल निवासी महेंद्र फिलहाल आबाद बहालगढ़ से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। महेंद्र ने तो कोई विरोध नहीं किया, लेकिन विकास ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर बदमाशों ने विकास के पांव में गोली मार दी। इसके बाद महेंद्र के भी पांव में गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मजदूरों ने उनका पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। मजदूरों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुपरवाइजर विकास ने बताया कि बैग में 11 लाख 20 हजार रुपये नकद थे। मौके पर बहालगढ़ चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार, डीएसपी सुनील कुमार और मुरथल थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने जांच की। इसके अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर गई थी।
विज्ञापन


कई किए हवाई फायर, नीचे गिर गए थे रुपये
वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवकों ने जब बैग लूटा तो उसमें से कुछ रुपये नीचे गिर गए थे। बदमाशों में से एक इन रुपयों को उठाने वापस आया, लेकिन सिर्फ दो-चार नोट उठाकर ही भाग खड़ा हुआ। वहीं इससे पहले जब तीनों बदमाश फैक्टरी में आते हैं तो हवाई फायर शुरू कर देते हैं, जिससे कि मजदूरों में भगदड़ मच जाती है। जब बदमाश भागते हैं तो कुछ मजदूर भी उनके पीछे भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


की थी पूरी रेकी, कर्मचारियों पर ही शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। उन्हें पता था कि फैक्टरी में शनिवार को तनख्वाह बांटी जाएगी। उन्हें यह भी पता था कि यह काम किसी कार्यालय में किया जाएगा। इसीलिए बदमाश सीधे उसी ओर रुख करते हैं। पुलिस की मानें तो इस वारदात के पीछे फैक्टरी के ही किसी कर्मचारी का हाथ है, जिसने बदमाशों की या तो मदद की है या फिर उनमें शामिल था।


फिंगरप्रिंट लिए हैं, सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर ली है। हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। पूरा शक है कि फैक्टरी का ही कोई कर्मी इसमें शामिल है।
-सुनील कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed