{"_id":"578536404f1c1bbc3813d75a","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को जहर देकर हत्या करने का शक, अस्थियां भेजीं मधुबन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को जहर देकर हत्या करने का शक, अस्थियां भेजीं मधुबन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच में डाग स्कवायड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलोहड़द गांव में जेबीटी छात्रा की संदिग्ध मौत और आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने परिजनों पर दबाव बढ़ा दिया है। मंगलवार को न केवल युवती के माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, बल्कि हड्डियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। शक है कि युवती को पहले जहर देकर मारा गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस को पता चला है कि युवती और डबरपुर के युवक के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे, लेकिन गोत्र अलग-अलग थे। बताया जाता है कि डबरपुर में युवती के परिवार से ही रिश्तेदारी होने के कारण परिजन शादी के लिए सहमत नहीं हुए। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
बता दें कि गांव किलोहड़द निवासी 19 वर्षीय एक युवती की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने देर शाम ही युवती के शव का शमशानघाट में पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिया था। आननफानन में हुए अंतिम संस्कार के बाद गांव में ऑनर किलिंग की चर्चाओं ने जन्म लिया। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है सोमवार शाम के समय गांव किलोहड़द के सामने ही मृतक युवती को प्रेमी के साथ बाइक पर पीछा करते हुए युवती के पिता ने पकड़ लिया था। इसके बाद पिता और प्रेमी के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसे बाद में ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। इस झगड़े की वजह से ही पुलिस को ऑनर किलिंग का शक है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता मनोज कुमार, मां और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को गांव पहुंचकर श्मशान घाट से अस्थियां भी जांच के लिए एकत्र की गई हैं।
बड़ी बहन और छोटा भाई
बता दें कि मृतक युवती तीन भाई-बहनों में बीच की थी। इनमें सबसे बड़ी बहन थी और सबसे छोटा भाई। भाई की उम्र लगभग 17 साल की है। वहीं बड़ी बहन मृतका से 1-डेढ़ वर्ष ही बढ़ी थी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी कई बार घर में झगड़ा हो चुका था। कई दिनों से तो लगातार इस मामले को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पिता और बेटी के बीच रोजाना कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
जहर का शक, गला घोंटने की अफवाह
पुलिस को शक है कि युवती की मौत जहर के कारण हुई है। इसी वजह से उसकी अस्थियों को जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। वहीं दूसरी और गांव में बताया जा रहा है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि मृतका का पिता यह काम अकेले नहीं कर सकता। किसी दोस्त या रिश्तेदार ने उसकी मदद की है।
पिता मनोज कुमार, मां एवं अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। इसीलिए अभी इस मामले को ऑनर किलिंग नहीं कहा जा सकता।
-अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर।