{"_id":"59208f9f4f1c1b2075f22b44","slug":"sonipat-harayana-murder-friends-case-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव, दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला युवक का शव, दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sun, 21 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के गांव लाठ के खेत में मिले शव की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव लाठ के एक युवक का शव खेत में संदिग्ध हालात में मिला है। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को उसके साथी घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका शव ही बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
गांव लाठ निवासी संदीप को गांव का वीरेंद्र व बिजेंद्र शुक्रवार सुबह नौ बजे घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। देर रात तक जब संदीप घर नहीं लौटा तो संदीप के परिजनों ने दोनों युवकों से संदीप के बारे में पूछताछ की, जिस पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह संदीप का शव खेतों में पड़ा मिला। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उनके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए हैं। हालांकि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
युवक का शव खेत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके दोस्तों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी।
-फूलकवार, सदर थाना प्रभारी।