फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Chotu suspected to be involved in Deepak Mann's murder, not Jasbir

सोनीपत: दीपक मान की हत्या में जसबीर नहीं छोटू के शामिल होने का अंदेशा, पुलिस पर हमले के आरोप में रिमांड पर

Tue, 03 Oct 2023 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 10:10 PM IST
सार

पुलिस ने जसबीर को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपियों के तार गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं। सोशल मीडिया से संपर्क में आने का अंदेशा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से हथियार लेकर आने की चर्चा है।

विज्ञापन
Sonipat: Chotu suspected to be involved in Deepak Mann's murder, not Jasbir
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के खरखौदा के गांव सिसाना के पास स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी गांव गढ़ी सिसाना के जसबीर उर्फ बिंदी को खरखौदा पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मुठभेड़ में घायल मंजीत, चेतन और ओजस्व को अभी खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं मामले में बताया जा रहा है कि जसबीर गैंगस्टर दीपक मान को गोली मारने में शामिल नहीं था। उसमें उसके एक अन्य साथी का नाम आया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगेस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने सोमवार को बताया था कि उनकी टीम खरखौदा में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि गोल्डी बराड़ के शूटर जो पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान की हत्या में शामिल हैं, मटिंडू से नारायण आश्रम, सिसाना वाले कच्चे रास्ते पर आने वाले हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गढ़ी सिसाना निवासी मंजीत, चेतन, ओजस्व उर्फ भांजा व जसबीर को पकड़ा था। ओजस्व रोहतक के गांव बलंभा का है और गढ़ी में अपने ननिहाल में रहता है। ओजस्व, मंजीत व चेतन को मुठभेड़ में गोली लगी थी। जसबीर की दीपक हत्याकांड में भूमिका का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जसबीर की गोली मारने में संलिप्तता नहीं हुई उजागर
जसबीर की गैंगस्टर दीपक को गोली मारने में संलिप्तता उजागर नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली मारने में ओजस्व व चेतन के साथ छोटू का नाम सामने आ रहा है। कुंडली थाना क्षेत्र का छोटू पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं ओजस्व व चेतन से अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार उत्तर प्रदेश के मेरठ से लाए गए थे। जिसमें जसबीर शामिल हो सकता है।
 

हथियार देने के बहाने ढाबे से बाइक पर हरसाना के खेत में लेकर आए आरोपी
सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दीपक को हथियार उपलब्ध कराने के बहाने सोनीपत बुलाया गया था। वह हाईवे से चार-पांच किलोमीटर दूर किसी ढाबे पर मिला था। जहां से उसे बाइक पर हरसाना के खेतों में ले गए थे। वहां पर उन्होंने शराब पार्टी की थी। जिसके बाद उसे गोली मार दी गई थी। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को मामले में कुछ रुपये भी दिए गए थे। हालांकि इसे लेकर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। गैंगस्टर दीपक बंबीहा गैंग से जुड़ा था और उस पर पंजाब में रंगदारी, हत्या, हत्या की कोशिश के मुकदमे दर्ज थे।
 

मामले में बोलने से बच रहे पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। एसीपी क्राइम राहुल देव का कहना है कि अस्पताल में भर्ती आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।



पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed