फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Beaten after accusing him of voting for candidate of other religion

Sonipat: सरपंच चुनाव में दूसरे धर्म के प्रत्याशी को वोट देने का आरोप लगा पीटा, घर पर बरसाई ईंट, 50-60 पर केस

Mon, 21 Nov 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

गांव बेगा में सरपंच पद के चुनाव को लेकर हमला करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि घर पर कई हमलावरों ने ईंट बरसाई है।14 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sonipat: Beaten after accusing him of voting for candidate of other religion
गांव बेगा में झगड़े के दौरान घायल हुआ आशु। ईंट मारकर तोड़ा गया बोलेरो गाड़ी का शीशा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे गांव बेगा में पंचायत चुनाव में दूसरे धर्म के प्रत्याशी को वोट देने के मामले में एक परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। पंचायत चुनाव में दूसरे धर्म के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पर धर्म विशेष परिवार के सदस्यों ने अपने ही समुदाय के लोगों पर लाठी व ईंटों से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोप है कि हमलावरों ने घर पर ईंटे बरसाई व घर मे खड़ी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
गांव बेगा निवासी कल्लू ने बताया कि वह रविवार को अपने घर में था। उस समय उनके गांव के फुरकान, इमरान व सनवर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। इमरान ने छत के दरवाजे पर धारदार हथियार मारकर उसे तोड़ दिया। उनका आरोप था कि उन्होंने दूसरे धर्म के सरपंच प्रत्याशी सुरेंद्र पंडित को वोट देने का आरोप लगा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


फुरकान व सनवर ने उसके बेटे इसरार व भतीजे आशु पर डंडों से हमला कर दिया। कुछ ही देर में मुसाइद, फिरोज, खलील, इसलाम, काला, आरिफ, फुरकान, पप्पू, अदरीश, जुल्फु भी ईंट बरसाते हुए उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। फुरकान ने उनके घर में खड़ी बोलेरो गाड़ी पर भी ईंटें बरसाई, जिससे उसका भी शीशा टूट गया। वहीं घर के बाहर खड़े करीब 50-60 व्यक्ति भी लगातार उनके घर पर ईंट फेंकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गांव के लोग एकत्रित होने लगे तो सभी हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद जब वह अपने भतीजे आशु को उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए तो उनके परिवार के सलामू व गफ्फार पर भी हमला किया गया। पुलिस ने कल्लू की शिकायत पर 14 नामजद के अलावा 50 से 60 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


दोनों पक्षों का गली में कांटेदार झाड़ियां लगाने को लेकर झगड़ा चल रहा था। उन्होंने मामले को लेकर जो शिकायत दी है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed