फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Attempt to rob cash and mobile by attacking a female physiotherapist with a knife

Sonipat: महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला कर नकदी व मोबाइल लूटने की कोशिश, आसपास के लोगों ने बचाया

Mon, 18 Dec 2023 11:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 11:43 AM IST
सार

महिला ने साहस जुटाकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बचाया।दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। पहचान होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Sonipat: Attempt to rob cash and mobile by attacking a female physiotherapist with a knife
सोनीपत सेक्टर-27 थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के पॉश इलाके सेक्टर-14 में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला कर दो बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटने की कोशिश की। महिला के नाक के पास चाकू लगने से वह चोटिल हो गई। उसके बावजूद उन्होंने साहस जुटाकर शोर मचा दिया।

विज्ञापन


जिससे आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। जिस पर दोनों बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धानक बस्ती निवासी आशा गिरी गोस्वामी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह फिजियोथेरेपी का काम करती हैं। वह रविवार को सेक्टर-12 स्थित फिजियोथेरेपिस्ट केंद्र से पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। जब वह सेक्टर-14 में पहुंची तो दो युवक उनके पास आए। युवकों ने आते ही उनके नाक के पास चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने उनके मुंह को दबा लिया और दूसरे ने नकदी व मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस पर उन्होंने साहस जुटाकर युवक के चंगुल से छूटकर शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। युवक मौके से भाग निकले। युवकों की पहचान उज्ज्वल व विनय के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed