फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: After killing a young man, his body was thrown in the cremation ground

Sonipat: युवक की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के लिए श्मशान घाट में फेंका, दुकानदार ने दी पुलिस को सूचना

Thu, 02 May 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 10:32 PM IST
सार

बहालगढ़ मुक्तिधाम के अंदर गैस कंपनी की दीवार के साथ युवक का निर्वस्त्र शव मिला। शव के पास लड़ रहे कुत्तों को भगाने गया दुकानदार तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पहचान के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Sonipat: After killing a young man, his body was thrown in the cremation ground
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में गांव बहालगढ़ स्थित मुक्तिधाम के अंदर एक युवक का अर्ध निर्वस्त्र शव मिला है। युवक की मुंह पर चोट मारकर हत्या की गई थी। बाद में शव को श्मशान घाट में गैस कंपनी की दीवार के पास घास-फूस के अंदर डाल रखा था।

विज्ञापन


मुक्तिधाम में लड़ रहे दो कुत्तों को हटाने के लिए दुकानदार अंदर गया तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिया। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बहालगढ़ निवासी ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह मुक्तिधाम के पास इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाते हैं। वह वीरवार देर शाम को दुकान के पास मौजूद थे। तभी देखा कि दो कुत्ते मुक्तिधाम में आपस में लड़ रहे थे। वह उन्हें हटाने के लिए मुक्तिधाम के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अंदर जाकर देखा कि मुक्तिधाम के पास स्थित गैस कंपनी की दीवार के पास एक युवक का शव पड़ा था। उसके शरीर पर पेंट नहीं थी। शव भी जमीन पर मुंह के बल डाला गया था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार युवक की चेहरे पर चोट मारकर हत्या की गई है। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए मुक्तिधाम में घास-फूस के अंदर डाला गया था। पुलिस ने ईश्वर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बहालगढ़ के मुक्तिधाम में युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed