फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Accused opened fire on Sarpanch's husband

Sonipat: पंचायत की जमीन पर कब्जे से रोका तो सरपंच पति पर किए फायर, पंच के भाई को मारी गोली

Fri, 05 Jan 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

गांव हसनपुर में रात को बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। सरपंच के पति व गांव के पंच के भाई ने हत्या की कोशिश के अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। शाम को पंचायती जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे ग्रामीण को सरपंच का पति व पंच समझाने गए थे।  

विज्ञापन
Sonipat: Accused opened fire on Sarpanch's husband
Fire Demo - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव हसनपुर में पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने सरपंच के पति पर फायरिंग की। इसके बाद पंच के घर पहुंच कर उनके भाई को गोली मार दी। घायल पंच के भाई को अस्पताल में ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरपंच के पति व पंच के भाई के बयान पर हत्या की कोशिश के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गांव हसनपुर की सरपंच राजपति के पति कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के दीपक ने गांव में बीडीपीओ कार्यालय के पास पंचायती जमीन पर चाय का खोखा कर रखा है। उन्हें पता लगा कि दीपक खोखे को आगे बढ़ा कर ज्यादा पंचायती जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। इसके बाद वह गांव के ही पंच जगबीर व जगदीश को लेकर वीरवार शाम दीपक को समझाने गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसे पंचायती जमीन पर कब्जा नहीं करने को कहा था। इसके बाद वह लौट गए। बताया कि रात करीब पौने आठ बजे वह घर पर थे। उनके साथ गांव का ही मोहित व जिले सिंह भी थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दीपक उनके घर के बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित व जिले सिंह खेत में जाने लगे तो दीपक ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। वह बाहर आए तो दीपक ने चार-पांच फायर कर दिए। उन्होंने मुश्किल से जान बचाई। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने सरपंच पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंच के भाई को मार दी गोली
गांव हसनपुर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई जगदीश गांव के पंच हैं। वह रात को घर पर आकर बता रहे थे कि गांव के दीपक ने पंचायती जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। वह सरपंच पति व पंच जगबीर के साथ उसे समझा कर आए हैं। आरोपी ने उन्हें धमकी दी। बलजीत का आरोप है कि इसी बीच दीपक उनके घर में आया और गोलियां चला दीं। उनके भाई जगदीश व बेटे मोहित ने अपना बचाव कर लिया, लेकिन उनके पैर में गोली लग गई जिससे बलजीत घायल हो गए। आरोपी वहां से भाग गया। घायल को रोहतक पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव हसनपुर में जमीन पर कब्जे से रोकने पर पंच के भाई को गोली मारकर घायल करने व सरपंच के पति पर फायर करने का आरोप एक ग्रामीण पर लगा है। दोनों मामलों में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed