फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: 11th student accused of attacking the principal with a brick

Sonipat: 11वीं की छात्रा पर प्राचार्य के सिर पर ईंट से हमला करने का आरोप

Sun, 13 Aug 2023 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 02:18 AM IST
सार

राई थाना क्षेत्र के स्कूल में वारदात बताई जा रही है। शिक्षिका की तरफ से शिकायत नहीं दी गई। छात्रा को पढ़ने के लिए टोकने पर हमला करने का आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी।  

विज्ञापन
Sonipat: 11th student accused of attacking the principal with a brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय स्कूल में प्राचार्य के सिर पर ईंट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल होने पर प्राचार्य के सिर में टांके लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ईंट से हमला स्कूल की ही 11वीं कक्षा की छात्रा ने किया है।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में प्राचार्य की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा की मां भी मौजूद थी।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि राई क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला प्राचार्य पर ईंट से हमला कर दिया गया। प्राचार्य ने 11वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई न करने पर टोका था। उसके बाद छात्रा को अपने परिजन साथ लेकर आने की बात कही गई थी। इसी के चलते छात्रा शुक्रवार को अपनी मां को साथ लेकर स्कूल में पहुंची थी। बताया गया है कि जब प्राचार्य उसकी मां से बातचीत कर रही थी तो छात्रा ने अचानक उन पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट उनके सिर पर लगी। सिर से खून बहने लगा। स्टाफ के ने उन्हें घायल अवस्था में पास ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां से प्राचार्य निजी अस्पताल में चली गई। प्राचार्य के सिर में छह टांके आने की बात कही गई है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस के सामने प्राचार्य ने कोई शिकायत नहीं दी है।


मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।

प्राचार्य के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों से भी बातचीत की जाएगी। विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। प्राचार्य से भी जानकारी ली जाएगी। - नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed