{"_id":"572f94444f1c1b00535cd4d9","slug":"sonepat-news-hindi-news-crime-murder-engineer-firing-death-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े इंजीनियर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 में रविवार को दिनदिहाड़े औरंगाबाद निवासी इंजीनियर राहुल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने बोलेरो सवार हमलावरों वारदात को अंजाम दिया गया। इंजीनियर उस वक्त अपनी कार में बैठा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान राहुल की कार से एक बिना चली गोली और एक गोली का खोल बरामद किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राहुल को दो गोलियां मारी गईं। एक गोली कंधे पर तो दूसरी छाती के पास लगी। गोलियां काफी नजदीक से मारी गईं हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-13 में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर एक कार सवार युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि शव राहुल निवासी औरंगाबाद का था। 27 वर्षीय राहुल पेशे से सिविल इंजीनियर था और रविवार को एक घंटा पहले ही घर से साइट पर जाने के नाम पर कार में सवार होकर निकला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डीएसपी राहुल देव, थाना सिविल लाइन प्रभारी अजायब सिंह, थाना सदर प्रभारी अजय मलिक ने वारदात स्थल पर निरीक्षण किया।
आखिरी बार हुई थी नीरज से बात
तफ्तीश के दौरान पुलिस को राहुल की गाड़ी से दो मोबाइल बरामद हुए। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कुछ देर पहले ही नीरज नाम के युवक से बातचीत हुई थी। जांच में पता चला कि नीरज सिक्का कॉलोनी का रहने वाला हैं। वहीं, नीरज के अलावा राहुल की मनोज जेसीबी नाम से फीड नंबर पर भी बात हुई थी।
विज्ञापन
चार माह पहले लिया था तलाक
बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय राहुल तलाकशुदा था। उसकी शादी एक अनाथाश्रम संचालक की बेटी के साथ वर्ष 2014 हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद हो गए, जिससे उन्होंने चार माह पहले तलाक ले लिया था। राहुल अपने माता-पिता का एक ही पुत्र था। उसके अलावा एक बड़ी बहन है।
घर पर था फंक्शन, भेली लेकर आए रिश्तेदार
राहुल की बहन ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। इस वजह से घर पर कार्यक्रम रखा हुआ था। सराय रोहिल्ला दिल्ली में बहन की ससुराल से राहुल के घर पर भेली लेकर रिश्तेदार भी आए हुए थे। इसी बीच राहुल की मौत की खबर ने खुशी को मातम में बदल दिया। पूरे परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया हो।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राहुल को दो गोलियां मारी गईं हैं। वारदात को नजदीक से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल देव, डीएसपी, सोनीपत।