{"_id":"620a884a0c8db567e474d7b5","slug":"sanjay-was-murdered-over-money-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की गुत्थी सुलझी: पैसों के लेनदेन में शराब पिला पीटकर की थी संजय की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या की गुत्थी सुलझी: पैसों के लेनदेन में शराब पिला पीटकर की थी संजय की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Feb 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:20 PM IST
सार
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बेटे के साथ संजय की पैसों के लेनदेन में हुई कहासुनी की रंजिश में हत्या की बात कुबूल किया है। आरोपी ने संजय की शराब पिलाकर पिटाई कर हत्या करने की बात कुबूली है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तार के बारे में जानकारी देती एएसपी गोहाना निकिता खट्टर व डीएसपी सतीश गौतम साथ में पुलिस टीम के साथ आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गांव टिटौली निवासी संजय की हत्या में सीआईए, खरखौदा व खरखौदा थाना की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के गांव सुलतानपुर डबास का रहने वाला प्रताप डबास है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बेटे के साथ संजय की पैसों के लेनदेन में हुई कहासुनी की रंजिश में हत्या की बात कुबूल किया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एएसपी गोहाना निकिता खट्टर ने बताया कि रोहतक क गांव टिटौली निवासी रवि कुमार ने खरखौदा पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भतीजा संजय एक कंपनी में काम करता था उसने घर पर फोन कर बताया था कि वह कंपनी से छुट्टी लेकर दिल्ली आ रहा है। रात को अपने एक साथी के पास रुकेगा और सुबह घर आ जाएगा। उसके वापस नहीं आने पर 12 फरवरी को संजय को घायल अवस्था में खरखौदा से पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक में संजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। रवि कुमार कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रताप डबास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि उसके बेटे आशीष से संजय का पैसों का लेनदेन था।
विज्ञापन
जिसमें पहले उन्होंने दिल्ली में संजय को शराब पिलाई थी और बाद में खूब पीटा था। उसके बाद उसे खरखौदा में बाईपास पर फेंक दिया गया। वारदात में उसका बेटा आशीष, बवाना निवासी रवि छिक्कारा व एक अन्य आरोपी शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रताप डबास को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपी आशीष गिरफ्तारी के बाद पैसों के लेनदेन का पता लग सकेगा।