{"_id":"6426aa6f1738b73a5e087c23","slug":"saffron-flag-hoisted-on-dome-of-religious-place-in-sonipat-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: धार्मिक स्थल के गुम्बद पर फहराया भगवा झंडा, पुलिस ने पांच को किया गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: धार्मिक स्थल के गुम्बद पर फहराया भगवा झंडा, पुलिस ने पांच को किया गिरफतार
Fri, 31 Mar 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:09 PM IST
सार
सोनीपत में गुरुवार शाम को कुछ युवक भगवा झंडा लेकर खरखौदा के एकता चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे और उन्होंने धार्मिक स्थल की गुम्बद पर झंडा लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने मौके का दौरा किया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा शहर में एकता चौक के पास धार्मिक स्थल के गुम्बद पर धर्म विशेष के युवकों ने भगवा झंडा फहरा दिया। जिससे नाराज दूसरे समुदाय की और से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वहां घुसने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने धार्मिक स्थल में पुलिस बल की तैनाती करवा दी है l
विज्ञापन
एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
गुरुवार शाम को कुछ युवक भगवा झंडा लेकर खरखौदा के एकता चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे और उन्होंने धार्मिक स्थल की गुम्बद पर झंडा लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने भी मौके का दौरा करने के साथ ही धार्मिक स्थल में घुसने वालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए। साथ ही मस्जिद की देखरेख करने वालों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांच युवकों को पकड़ा है। अभी जांच जारी है। वहीं धार्मिक स्थल पर फिलहाल शांतिपूर्वक माहौल है।
विज्ञापन