फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohtak Vigilance arrested ASI taking bribe in Sonipat of Haryana

सोनीपत: रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में केस कमजोर करने के नाम पर ले रहा था 10 हजार रुपये

Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

वर्ष 2021 के मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर आए आरोपी को जांच में शामिल करने के बाद बचाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। रोहतक विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rohtak Vigilance arrested ASI taking bribe in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में विजिलेंस रोहतक की टीम ने सेक्टर-23 चौकी से एएसआई बिजेंद्र को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई पर आरोप है कि वह धोखाधड़ी के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति को बचाने के एवज में 10 हजार रुपये मांग रहा था। विजिलेंस रोहतक की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


विजिलेंस रोहतक के इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उन्हें सोनीपत के छोटूराम कॉलोनी के रहने वाले सुरजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि सेक्टर-23 चौकी में नियुक्त एएसआई बिजेंद्र उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। सुरजीत कुहाड़ के खिलाफ अक्तूबर, 2021 में सिटी थाना में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मुकदमा सेक्टर-23 के कुलदीप ने दर्ज कराया था। जिसमें बिल्डिंग मैटेरियल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में सुरजीत को हाईकोर्ट ने जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था। सुरजीत ने विजिलेंस को बताया कि जब वह जांच में शामिल होने के लिए एएसआई बिजेंद्र से मिला तो उन्होंने उसके केस को कमजोर करने व उसे बचाने में मदद करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत रोहतक विजिलेंस को दी थी। इस मामले में बीडीपीओ सोनीपत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। साथ ही इंस्पेक्टर राकेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार देर शाम आरोपी एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। 

 

मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए एएसआई बिजेंद्र को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। - इंस्पेक्टर राकेश, विजिलेंस टीम रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed