फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   remand, jail, police, up, production, warrant, sonepat

यूपी के कुख्यात बदमाशों का रिमांड पूरा, भेजा जेल

Tue, 04 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 04 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
remand, jail, police, up, production, warrant, sonepat
jail shimla
पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए यूपी के कुख्यात बदमाशों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान दोनों बदमाशों ने बताया कि वह यूपी पुलिस से बचने के लिए यहां भाग आए थे और आश्रय ले लिया था। अब आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया हैं।
विज्ञापन


ये है मामला 
पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने डीएसपी राहुल देव व टीम प्रभारी संदीप धनखड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शहर के सेक्टर-7 स्थित देवीलाल पार्क के पीछे एक गैर आबाद कोठी से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने अपनी पहचान मेरठ के गांव रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू व बागपत के गांव टीकरी निवासी नितिन राठी के रूप में दी थी। दोनों पर यूपी में हत्या व लूटपाट के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed