फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Real brother murdered with an ax in Sonipat

रिश्तों का कत्ल: जमीन के विवाद में सगे भाई की सिर में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, केस दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 02:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 02:13 AM IST
सार

पुलिस ने दो भाइयों, उनकी पत्नियों और भतीजे पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Real brother murdered with an ax in Sonipat
मृतक कुलदीप का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीतप जिले के गोहाना कस्बे के गांव कथूरा में रविवार सुबह जमीनी विवाद में सगे भाइयों ने अपने ही भाई की सिर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि मृतक के दो भाइयों, उनकी पत्नियों व भतीजे ने पहले गाली-गलौज करके  मृतक की पत्नी के साथ मारपीट की। पति बीच-बचाव करने लगा तो एक भाई ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में गांव कथूरा निवासी मृतक की पत्नी संतोष ने बताया कि उसके पति कुलदीप (48) के तीन और भाई हैं। उनका जेठ बलजीत व देवर जगबीर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों भाई काफी दिनों से उसके पति को परेशान करने के साथ ही धमकी देते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बलजीत, उसकी पत्नी बीरमति, जगबीर व उसकी पत्नी सुमन और बलजीत का बेटा सविन उनके घर आ धमके। संतोष के अनुसार आते ही सुमन व बीरमति ने उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जब उसका पति कुलदीप उसे छुड़ाने लगा तो जगबीर ने अपने हाथ में ली कुल्हाड़ी से सीधा उसके सिर पर वार कर दिया।

इससे कुलदीप घायल हो कर नीचे गिर गया। इस पर उसके भाई अशोक व नीरज उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में मृतक के दोनों भाइयों, उनकी पत्नियों और बलजीत के बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

बर्खास्त पीटीआई था मृतक, पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया

परिजनों के अनुसार कुलदीप पहले पीटीआई था, लेकिन वर्ष-2020 में बर्खास्त होने के बाद फिलहाल वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी दो एकड़ से भी कम जमीन है। जमीन को लेकर उसके दोनों भाई उसे परेशान करते रहते थे, लेकिन वह हमेशा विवाद से दूर रहकर अपना काम करता रहता था। यही नहीं, कुछ दिन पहले वह जब शादी में गए थे तो आरोपियों ने उसके खेत में जुताई कर गेहूं की फसल की बिजाई कर दी थी। बावजूद इसके कुलदीप ने भाइयों की कभी पुलिस को शिकायत तक नहीं दी थी। कुलदीप अपने पीछे पत्नी, दो बेटी व एक बेटा छोड़ गया। उसकी बेटी व बेटा फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 

पुलिस को गांव कथूरा में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ, देवर, जेठानी, देवरानी व जेठ के बेटे पर आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत पर पांचों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।- रविंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बरोदा थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed