फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ransom

आढ़ती से मांगी 50 लाख की रंगदारी, मामला दर्ज

Mon, 23 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 23 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आढ़त का काम करने वाले एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आढ़ती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मसद मोहल्ले का रहने वाला है और उसे फोन पर धमका कर रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन

विश्वबंधु आर्य निवासी मसद मोहल्ला ने थाना शहर सोनीपत पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह दिल्ली में आढ़त का काम करता है। आरोप लगाया कि बल्ली उर्फ विक्की तथा दीपक पांडेय नाम के दो युवकों ने उसके पास फोन किया था। फोन पर उन्होंने उसे डरा-धमकाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। विश्वबंधु के अनुसार 12 से 20 नवंबर के बीच उसे कई बार फोन कर रंगदारी मांगी गई है। पैसे न मिलने के एवज में जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विश्वबंधु आर्य से प्राप्त नंबरों के जरिए आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed