फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ramkaran gang shooter Mohit was caught by STF Bahadurgarh

एसटीएफ की कार्रवाई: रामकरण गैंग का शूटर व प्रियव्रत का साथी मोहित काबू, 30 हजार का था इनामी

Wed, 22 Jun 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 11:53 PM IST
सार

एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 30 हजार का इनाम था। 

विज्ञापन
Ramkaran gang shooter Mohit was caught by STF Bahadurgarh
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बहादुरगढ़ की टीम ने 30 हजार के इनामी बदमाश व कुख्यात रामकरण गैंग के शार्प शूटर रोहतक के कलानौर निवासी मोहित उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी शार्प शूटर गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत फौजी का साथी रहा है। एसटीएफ बहादुरगढ़ ने उसे बुधवार को सोनीपत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ने इनपुट के आधार पर मोहित उर्फ विक्की को पकड़ा है। मोहित रामकरण बैंयापुर गैंग शार्प शूटर है। उस पर वर्ष 2017 में शराब कारोबारी व बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या का भी आरोप है। जिसमें वह जमानत पर है।
विज्ञापन


इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद उस पर संदीप बड़वासी की गैंग को संभालने वाले बिट्टू बरोणा पर सोनीपत कोर्ट में मार्च, 2021 में जानलेवा हमला करवाने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। साथ ही उसी दिन शार्प शूटर प्रियव्रत के साथ मिलकर बिट्टू बरोणा के पिता कृष्ण की बरोणा गांव में गोलियां मारकर हत्या करने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल तक प्रियव्रत के साथ था मोहित 
एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि कृष्णा बरोणा की हत्या करने के बाद प्रियव्रत व मोहित ने एक साथ फरारी काटी है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अप्रैल में अचानक प्रियव्रत उससे दूर हो गया था। बाद में उसे पता लगा कि उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आया है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। 

सोनीपत पुलिस ने रखा था 30 हजार का इनाम 
कुख्यात बदमाश बिट्टू बरोणा की हत्या की कोशिश का षड्यंत्र रचने व उसके पिता कृष्ण की हत्या में आरोपी मोहित पर 30 हजार का इनाम था। उसकी गिरफ्तारी पर बिट्टू बरोणा की हत्या की कोशिश के मामले में 5 हजार व कृष्ण की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था।


कृष्ण बरोणा की हत्या के मामले में आरोपी मोहित कलानौर को गिरफ्तार किया गया है। वह रामकरण बैंयापुर का शार्प शूटर है और प्रियव्रत फौजी साथी है। अप्रैल तक वह प्रियव्रत के साथ ही रहा है। वह हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती के मामलों में नामजद है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि उससे अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा सके। - विवेक मलिक, प्रभारी, एसटीएफ बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed