फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Policeman suspended for case of transferring of bitcoins of nine crores in Sonipat

सोनीपत: नौ करोड़ के बिटक्वाइन ट्रांसफर कराने के आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, एएसपी उपासना सिंह को सौंपी गई जांच

Mon, 31 Jan 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

जयपुर से आरोपी का अपहरण कर 30 बिटक्वाइन ट्रांसफर कराने का आरोप है। आरोपी पुलिसकर्मियों में एक एएसपी का तत्कालीन रीडर व दूसरा थाने का मुंशी है। एएसपी उपासना सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
Policeman suspended for case of transferring of bitcoins of nine crores in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के नौ साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को अगवा कर नौ करोड़ के बिटक्वाइन जबरन ट्रांसफर कराने के आरोपी सोनीपत के दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने विभागीय जांच शुरू कराकर एएसपी को जांच अधिकारी बनाया है। आरोपियों में एक एएसपी खरखौदा का तत्कालीन रीडर और दूसरा गोहाना थाने का मुंशी है।  

विज्ञापन


जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र की ओबीसी कॉलोनी का रहने वाला शशिकांत शर्मा कई मामलों में नामजद है। उस पर ठगी के करीब 10 मामले दर्ज हैं। सिरसा जिले में वह नौ लाख की ठगी के मामले में वर्ष 2013 से वांछित था। सिरसा सिटी थाना पुलिस ने उसको अपने यहां से गिरफ्तार दिखाया था। सिरसा पुलिस अधिकारियों को शशिकांत ने बताया कि उसको सोनीपत पुलिस के पुलिसकर्मियों ने जयपुर से अगवा किया है।
विज्ञापन


अगवा करते समय उसका दोस्त गौरव भी फ्लैट पर था। उसने सोनीपत पुलिस के एएसआई शिवकुमार और उसके साथी पुलिसकर्मी मोनू को पहचानने का दावा किया था। उसने बताया कि पुलिसकर्मियों से उसका कई साल से परिचय था। पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट की और जबरन उसके मोबाइल से 30 बिटक्वाइन अपने एक परिचित के खाते में ट्रांसफर कर लिए। उनकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। इस पर सिरसा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई शिवकुमार की पहचान एएसपी खरखौदा के तत्कालीन रीडर के रूप में हुई। उसको सस्पेंड कर दिया गया। वहीं मोनू की पहचान हेड कांस्टेबल पवन कुमार के रूप में हुई। वह गोहाना थाने में तैनात था। उसको भी सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इनके साथी तीन अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। - उपासना, एएसपी, मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed