{"_id":"649ea9d406798915ce0831d4","slug":"pm-narendra-modi-was-threatened-with-death-on-social-media-in-sonipat-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी जान से मारने की धमकी, युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी जान से मारने की धमकी, युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश बताया
Sat, 01 Jul 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:01 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश बताया है। इस पर कार्रवाई करते हुए सोनीपत के मोहाना थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मोहाना थाना प्रभारी ने मोहाना के युवक के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियों में युवक खुद को कभी बदमाश, कभी स्टेट बैंककर्मी तो कभी किसान बता रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार
मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनके व्हाट्सएप नंबर पर सिपाही ओमकार ने एक वीडियो क्लिप भेजी। जिसे उन्होंने देखा तो एक न्यूज एंकर आदिपुरुष फिल्म को लेकर लोगों से राय ले रही थी। तभी वह एक युवक जिसने सिर पर टोपी लगा रखी थी, से बात करती है। इस पर युवक खुद को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का निवासी बताता है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच जुटी
वह वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी देता है। वीडियो में वह कहता है कि प्रधानमंत्री मोदी सामने आ जाएं तो वह गोली मार देगा। वीडियो के आधार पर मोहाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक बोला- किसी ने नहीं देखा भगवान राम
युवक वीडियो में बोल रहा है कि किसी ने भगवान राम को नहीं देखा, सिर्फ सुना है। गांवों में कोई विकास नहीं हो रहा। युवक खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच हेड भी बता रहा है। साथ ही किसान भी बता रहा है। वह विकास को लेकर कह रहा है कि बड़े-बड़े दावे तो हो रहे हैं, मगर काम नहीं हो रहा है। साथ ही युवक ने कहा कि उसने गांव की गलियों का निर्माण खुद करवाया है।
ग्रामीणों ने बताया कई साल पहले गांव से बाहर जाकर रहने लगा परिवार
ग्रामीणों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक का नाम नीरज है। उसका परिवार कई साल पहले गांव से चला गया था। परिवार कहीं और रहता है है। उन्होंने युवक के बारे में अब ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात कही है।
बैंक अधिकारी ने कहा- किसी शाखा में नहीं कार्यरत
सोनीपत एसबीआई के मुख्य ब्रांच प्रबंधक कर्मबीर भौरिया ने बताया कि उनकी किसी शाखा में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कार्यरत नहीं है। वह सिर्फ नाम लेकर उनके बैंक को बदनाम कर रहा है।
जांच अधिकारी के अनुसार
वायरल वीडियो मिला था। जिसमें खुद को मोहाना का निवासी बता रहा युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द पता लगाकर युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। -राजपाल, थाना प्रभारी, मोहाना।