{"_id":"63bafb07f7595d0a0d322828","slug":"petrol-poured-on-wife-and-set-her-on-fire-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, महिला पीजीआई रेफर, भाई ने कराया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, महिला पीजीआई रेफर, भाई ने कराया केस दर्ज
Sun, 08 Jan 2023 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:49 PM IST
सार
पीड़िता के भाई ने बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला 6 जनवरी को आग लगाने से झुलसी थी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गांव ईशापुर खेड़ी में पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को पहले महिला के आग में शरीर तापते हुए अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम पीजीआई में पहुंची तो महिला के भाई ने अपने जीजा पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जींद के गांव बख्ता खेड़ा निवासी संदीप ने रविवार शाम को पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन आशा की शादी 12 साल पहले गांव ईशापुर खेड़ी निवासी सुभाष के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन साल बाद उसकी बहन आशा का निधन हो गया था। उसके बाद उन्होंने नौ साल पहले छोटी बहन ज्योति की शादी सुभाष से कर दी थी।
विज्ञापन
संदीप ने बताया कि सुभाष उनकी बहन ज्योति को शराब पीकर तंग करता है। जिसके चलते अक्सर घर में कलह रहती थी। उसके जीजा ने 6 जनवरी को बाइक से पेट्रोल निकालकर उसकी बहन ज्योति पर डाल दिया और आग लगा दी। झुलसने से वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
बाद में वह ज्योति को सिवाना माल स्थित अस्पताल में ले गया। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह अपनी बहन को पीजीआई, रोहतक में लेकर आए और वहां दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ज्योति के हैं तीन बच्चे
संदीप ने बताया कि उनकी बहन ज्योति के पास तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बहन आशा से सुभाष को एक बेटी हुई थी। उसके बाद ज्योति को भी एक बेटा-बेटी हो गए। तीनों ज्योति के साथ रह रहते थे।
पुलिस को मिली आग तापते झुलसने की सूचना
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि महिला आग तापते हुए झुलस गई है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस गांव में पहुंची तो उनके घर ताला लगा था। आसपास के लोगों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब रविवार को पुलिस टीम पीजीआई में पहुंची तो वहां ज्योति की हालत बयान देने लायक नहीं मिली। पुलिस ने उनके भाई के बयान दर्ज किए। उन्होंने जलाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला को गंभीर हालत में पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है। महिला के भाई ने अपने जीजा पर जलाकर मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, थाना प्रभारी बरोदा