फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   passangers injured in accident

ट्रक ने मारी रोडवेज बस को टक्कर, एक दर्जन सवारियां घायल

Wed, 02 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा Updated Wed, 02 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
passangers injured in accident

सांपला बाईपास पर मंटिडू की ओर से आ रहे ट्रक ने सांपला से खरखौदा आ रही झज्जर डिपो की बस को टक्कर मार दी। बस चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे में एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे हुआ।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जहां पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है, जबकि दो को सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने रोडवेज चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झज्जर डिपो की बस प्रतिदिन वाया सांपला-खरखौदा होते हुए चंडीगढ़ जाती है। मंगलवार सुबह आठ बजे बस जब खरखौदा के सांपला बाईपास को क्रास कर रही थी, इसी दौरान मटिंडू की ओर से आ रहे ट्रक ने बस की अगली खिड़की के पास टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बाईपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने बस में से घायल सवारियों को बाहर निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते दो को पीजीआई रोहतक व दो को सिविल अस्पताल सोनीपत रेफर कर दिया गया।


ये हुए घायल

बस में सवार चुलियाना निवासी दीपिका पुत्री धर्मवीर, आसंडा निवासी मोनिका पुत्री दिलबाग, ढुडन निवासी शालू पुत्री राजवीर, कालूपुर निवासी परमेश्वरी पत्नी रामेश्वर, झज्जर निवासी अनीता पत्नी कृष्ण, झड़वाना निवासी अनीता पत्नी सोमवीर, हीसनपुर निवासी शीला पत्नी सुरेंद्र, भाला निवासी धर्मवीर पुत्र प्रभाती लाला, झज्जर निवासी कविता पत्नी कृष्ण, खेड़ी गन्नौर निवासी भतेरी पत्नी पुत्री प्रसन्नी देवी, अचिना दादलरी निवासी संजय कुमार पुत्र देशराज व मातनहेल निवासी प्रवीन पुत्र रामनिवास घायल हो गए। जिसमें से भेतरी व शीला को गंभीर हालत के चलते सिविल अस्पताल, सोनीपत और परमेश्वरी और कविता को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed