फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paper solver gang used to take data of candidates from coaching center operators in Haryana

पेपर सॉल्वर गैंग: कोचिंग सेंटर संचालकों से लेते थे अभ्यर्थियों का डाटा, पेपर पास कराने को करते थे सौदा

Mon, 28 Feb 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 10:49 PM IST
सार

डाटा उपलब्ध कराने वाले आठ कोचिंग सेंटर के नाम सामने आए हैं। एसटीएफ की टीम कोचिंग सेंटर संचालकों से भी पूछताछ करेगी। भूमिका मिलने पर वो भी गिरफ्तार होंगे। 

विज्ञापन
Paper solver gang used to take data of candidates from coaching center operators in Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

पेपर सॉल्वर गैंग के सदस्य अभ्यर्थियों का डाटा कोचिंग सेंटर संचालकों से लेते थे। हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि डाटा लेने के बाद वह पेपर पास कराने का सौदा करते थे। एसटीएफ की जांच में करीब आठ कोचिंग सेंटर की जानकारी सामने आई है। अब टीम उनकी भूमिका की जानकारी जुटाएगी। साथ ही एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपी बिजली निगम के कर्मी व मुख्य हैकर को लेकर राजस्थान व यूपी में दबिश दी है। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत में दर्ज पेपर लीक मामले में टीम ने भिवानी के गांव मंढ़ाणा के सचिन को गिरफ्तार किया था। साथ ही पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतिया उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। दोनों को 6 अक्तूबर, 2021 को पानीपत के सेक्टर-13/17 थाना में पानीपत के सुरक्षा शाखा प्रभारी प्रमोद के बयान पर दर्ज मुकदमे में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


बाद में करीब 14 पेपर सॉल्व करने का मामला सामने आया था। इस मामले के आरोपी हैकिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे लेते हैं। यह गिरोह वर्ष 2013 से चल रहा है। इस मामले के सरगना दिल्ली पुलिस के सिपाही रोबिन को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी कोचिंग सेंटर संचालकों से मिलकर अभ्यर्थियों का पता लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता लगा है कि कोचिंग सेंटर संचालक उन्हें कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा देते थे। इसके बाद वह उनसे संपर्क करते थे। उनसे पता लगाया जाता था कि उन्होंने किस नौकरी के लिए फार्म भरा है। उसके बाद पेपर पास कराने के नाम पर उनसे सौदा किया जाता था।

नौकरी व वेतन के अनुसार तीन लाख से 10 लाख रुपये में सौदा किया जाता था। ऐसे डाटा देने वाले करीब आठ कोचिंग सेंटर के नाम एसटीएफ को पता लगे हैं। अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिन कोचिंग सेंटर के नाम पता लगे हैं उनसे पूछताछ की जाएगी। उनकी भूमिका का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। 

आरोपियों को साथ लेकर राजस्थान व यूपी में दबिश 
एसटीएफ मामले में गिरफ्तार आरोपी सचिन व राजसिंह को साथ लेकर यूपी व राजस्थान में दबिश दे रही है। टीम ने राजस्थान के बीकानेर व जयपुर और यूपी के आगरा में दबिश दी है। पुलिस उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य सुबूत जुटा रही है। 

 

पेपर सॉल्व मामले में जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी कोचिंग सेंटर संचालकों से अभ्यर्थियों का डाटा प्राप्त करते थे। ऐसे आठ सेंटर संचालकों की जानकारी मिली है। उनकी भूमिका का पता लगाया जाएगा। साथ ही आरोपियों के साथियों का पता लगाने व अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed