{"_id":"64ca1c0bf4fb8993960d1089","slug":"nuh-violence-sonipat-police-ready-commissioner-himself-landed-in-field-now-diesel-petrol-will-not-available-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: सोनीपत पुलिस मुस्तैद; आयुक्त खुद फील्ड में उतरे, अब खुला नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Nuh Violence: सोनीपत पुलिस मुस्तैद; आयुक्त खुद फील्ड में उतरे, अब खुला नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल
Wed, 02 Aug 2023 02:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:34 PM IST
सार
सोनीपत पुलिस तरफ से लगातार गश्त जारी है। इसी को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी स्थिति का जायजा का ले रहे हैं। पुलिस ने शहर में शांति मार्च निकाला और पुलिस आयुक्त ने स्वयं कच्चे क्वार्टर मार्केट समेत अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह में हिंसा के बाद सोनीपत पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने को लगातार कदम उठा रहा है। जिले में धारा-144 लगाने के बाद गश्त को बढ़ा दिया है। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के नेतृत्व में बुधवार को शहर भर में मार्च निकाला गया। इस दौरान कच्चे क्वार्टर मार्केट में पुलिस आयुक्त दलबल के साथ स्वयं पैदल पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जिले में खुले में पेट्रोल-डीजल बेचने पर पाबंदी लगा दी है। अब कोई बोतल या कैन में पेट्रोल डलवाकर नहीं ला सकेगा।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर दूसरे दिन भी सुरक्षा कड़ी
नूंह में हिंसा के बाद से पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। धारा-144 लगाकर कहीं भी चार से अधिक लोग एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने के आदेश दिए गए है। गश्त बढ़ाते हुए पुलिस थानों में पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने शहर की व्यस्ततम मार्केट कच्चे क्वार्टर में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
जिससे लोगों में सुरक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी शांति बनाए रखें और अगर कोई भी कानून की अवहेलना करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। कानून तोडऩे वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही कहा कि कोई भी सार्वजनिक स्थल पर भीड़ एकत्रित न करें। भीड़ जुटाने पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब खुले में नहीं बिकेगा डीजल-पेट्रोल
पुलिस आयुक्त ने सोनीपत में खुले में डीजल-पेट्रोल बेचने पर रोक लगा दी है। अब बोतल या कैन में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को हिदायत जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि खुले में पेट्रोल डीजल की खरीदकर उसका दुरुपयोग किए जाने की आशंका है।