फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Newly married woman dies in road accident in Sonipat of Haryana

सोनीपत: मुरथल के पराठे खाने आए नवदंपती की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर, नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

Sat, 07 May 2022 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 08:08 PM IST
सार

नवदंपती की स्कूटी को राई के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। पति को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Newly married woman dies in road accident in  Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। दोनों स्कूटी पर सवार होकर मुरथल ढाबे पर पराठे खाने आए थे। यहां से पराठे खाकर वापस लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नार्थ दिल्ली में आसिफ अली रोड पर तुर्कमान गेट हज मंजिल कॉलोनी निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई वसीम का निकाह 28 जनवरी को दिल्ली के लालकुआं क्षेत्र के कटा शेख चांद कॉलोनी निवासी फलक के साथ हुआ था। 5 मई की शाम को वसीम और फलक स्कूटी से मुरथल में पराठा खाने आए थे।
विज्ञापन


रात में साढ़े दस बजे वह पराठे खाकर स्कूटी से वापस दिल्ली लौट रहे थे। जब वह राई के पास एक ढाबे के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे फलक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इनके मोबाइल से परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने फलक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed