फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of history sheeter: Police will investigate the enmity from mining to Panchayati elections

हिस्ट्रीशीटर की हत्या: खनन से लेकर पंचायती चुनाव तक की रंजिश को खंगालेगी पुलिस, चाचा ने इस पर जताया शक

Tue, 11 Apr 2023 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:37 AM IST
सार

विपिन खनन को लेकर झगड़े में रेत स्टॉक कंपनी के इंचार्ज की हत्या में नामजद रहा है, उसके साथ खनन को लेकर रंजिश हो सकती है। गांव में पंचायत चुनाव को लेकर निखिल का सरपंच के परिजनों संग विवाद रहा है, दो मुकदमे भी दर्ज हुए है। मुरथल थाने के हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत दस मुकदमे दर्ज रहे हैं।

विज्ञापन
Murder of history sheeter: Police will investigate the enmity from mining to Panchayati elections
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने हुई हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या बेशक फिलहाल पुलिस के लिए पहेली बनी है, लेकिन पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच में जुट गई है। मामले में रेत खनन की रंगदारी को लेकर होने वाले विवाद से लेकर चुनावी रंजिश तक पुलिस हर दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही निखिल की अन्य लोगों के साथ चल रही रंजिश के एंगल को भी पुलिस नजरअंदाज नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।

विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल (26) की सोमवार को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा का कहना है कि उनके भतीजे ने एक सप्ताह पहले ही चाय की दुकान खोली थी। वह अब बुराई का मेहनत से जीवन बसर करना चाहता था। उसके बावजूद हमलावरों को यह नागवार गुजरा और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने चार अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कहा है कि वह सामने आने पर हमलावरों को पहचान भी सकते हैं। ऐसे अब पुलिस निखिल के हत्यारों तक पहुंचने के लिए कई पहलुओं पर जांच में जुट गई है। इसमें निखिल के चाचा ने गांव बख्तावरपुर के विपिन पर शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन का नाम सामने आने के बाद मामले को लेकर रेत खनन की रंगदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विपिन पहले भी स्टाक इंचार्ज गांव बसौदी के जयदीप की हत्या के मामले में नामजद रहा है। अब निखिल हत्याकांड में उस पर शक जताने के बाद पुलिस उसे लेकर बारीकी से जांच कर सकती है।

जिससे मामले का खुलासा करने में मदद मिल सके। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर का चाय की दुकान खोलना भी पुलिस के लिए संदेह बढ़ा रहा है। आशंका है कि रेत खनन कंपनियों की इन मार्गों से आवाजाही पर इस पर नजर रखी जा सके।

सरपंच चुनाव को लेकर रंजिश को भी पुलिस की नजर
पुलिस मामले में चुनावी रंजिश के पहलू पर भी जांच करेगी। निखिल पर चुनावी रंजिश के चलते सरपंच के घर के बाहर फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के दो मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ गांव मेहंदीपुर निवासी रमेश आंतिल ने 20 फरवरी को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनके गांव में हुए सरपंच के चुनाव में उनकी भाभी सरिता ने जीत दर्ज की थी।

उनकी भाभी के खिलाफ गांव के निखिल की मां कुसुम देवी ने चुनाव लड़ा था। वह चुनाव में हार गई थी। इसे लेकर निखिल पर 17 दिसंबर, 2022 को धमकी देने व 19 फरवरी की रात को साथियों संग आकर उनके घर के बाहर फायरिंग करने के मुकदमे दर्ज है। अब मृतक के चाचा ने रमेश पर साजिश का शक जताया है, जिसमें पुलिस पूछताछ कर सकती है।


अन्य ग्रामीणों संग भी चल रही थी रंजिश
बताया गया है कि निखिल की अन्य ग्रामीणों संग भी रंजिश चली आ रही है। जिन्हें भी पुलिस जांच में शामिल करेगी। इसके अलावा उस पर दर्ज मुकदमों में पीड़ितों को लेकर भी जांच की जाएगी, जिससे किसी तरह मामले से जुड़ा सुबूत जुटाया जा सके।

इन मामलों में नामजद रहा निखिल

  • 21 फरवरी को मुरथल में अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा
  • 20 फरवरी को मुरथल थाना में हवाई फायरिंग व धमकी देने का मुकदमा।
  • 17 दिसंबर, 2022 को मुरथल थाना में धमकी देने का मामला।
  • 15 जनवरी, 2015 को मुरथल थाना में हुड़दंग करने का मुकदमा।
  • 20 अगस्त, 2015 को मुरथल में रेत चोरी का मुकदमा।
  • 8 अक्तूबर, 2019 को मुरथल थाना में हवाई फायरिंग का मुकदमा
  • 10 मई, 2019 को मुरथल में लड़ाई झगड़े का मुकदमा
  • 26 मई, 2019 को मुरथल में हत्या का मुकदमा
  • 28 मई, 2022 को मुरथल में हत्या की कोशिश का मुकदमा
  • 23 जून, 2021 को समालखा, पानीपत में लूट का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed