फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder in Sonipat: Youth murdered in money transaction, dead body thrown in paddy field

Murder in Sonipat: रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या, धान के खेत में फेंका शव, रात को मोबाइल हो गया था बंद

Tue, 12 Sep 2023 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 01:11 AM IST
सार

गांव गुमड़ रोड पर गांव खिजरपुर अहीर माजरा के प्रवीन का शव मिला। युवक रविवार सुबह बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में गया था। नहीं लौटा तो परिजनों ने कॉल की। रात को मोबाइल बंद हो गया था, सोमवार को खेत में शव मिला।

विज्ञापन
Murder in Sonipat: Youth murdered in money transaction, dead body thrown in paddy field
प्रवीण। फाइल फोटो। जांच करते गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव गुमड़ रोड पर शिव गार्डन के पास धान के खेत में युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया। परिजनों ने रुपये के लेनदेन में युवक के सिर पर चोट मारकर हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करके लिए खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पहुंचे थाना गन्नौर प्रभारी ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी कदम सिंह ने बताया कि उनके भाई प्रवीण दिल्ली के नरेला स्थित कूरियर कंपनी में काम करते थे। उनके पास दो बच्चे हैं। वह रविवार को घर से बाइक लेकर गए थे। वह बाइक को गन्नौर खड़ी कर बस से नरेला जाते थे। वह रविवार को देर शाम तक नहीं लौटे तो उनको कॉल की थी। तब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की थी।
विज्ञापन


रात नौ बजे उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। सोमवार की सुबह उन्हें पुलिस से सूचना मिली थी कि प्रवीण गुमड़ गांव के पास खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सुबह खेत में काम करने जा रहे किसानों ने शव को देखकर पुलिस को बताया था। उन्होंने बताया कि प्रवीण अपनी बाइक पर गए थे, जहां उनका शव मिला वहां न ही उनका मोबाइल फोन मिला और न ही उसकी बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन में हत्या का आरोप
भाई कदम ने पुलिस को बताया कि गांव बाघडू निवासी कृष्ण के साथ उनके भाई का रुपयों का लेनदेन था। जिसे लेकर उनका अदालत में केस भी चल रहा था। कदम सिंह ने बताया कि कृष्ण उसके भाई को केस उठाने की धमकी दे रहा था। उसके भाई प्रवीण ने दो दिन पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि कृष्ण उसे बार-बार केस उठाने का दबाव डाल रहा है। केस न उठाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। कदम सिंह का आरोप है कि कृष्ण ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसके भाई प्रवीण की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया।


गांव गुमड़ के खेत में शव मिलने के बाद परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने रुपये के लेनदेन में हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed