फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder in Sonipat: A young man shot dead in Village Nangal Kalan

Murder in Sonipat: खाना खाकर टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने की वारदात

Sun, 08 Oct 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

खाना खाकर टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। गांव नांगल कलां में रात करीब नौ बजे वारदात हुई है। 

विज्ञापन
Murder in Sonipat: A young man shot dead in Village Nangal Kalan
विशाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव नांगल कलां में रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर टहल रहे युवक की बाइक सवार तीन लोगों ने गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को पता लगा तो युवक को लेकर नागरिक अस्पताल गए, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस व स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव नांगल कलां निवासी विशाल (22) फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर हटने निकला था। गांव के अड्डे के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों आए और उसकी गर्दन में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े, मगर हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन

Murder in Sonipat: A young man shot dead in Village Nangal Kalan
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटे पर हमले का लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विशाल को लेकर नागरिक अस्पताल गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद कार्यकारी थाना प्रभारी रवींद्र दहिया नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहीं स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने भी परिजनों से बातचीत की है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दो भाइयों में छोटा था विशाल
विशाल दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। फैक्टरी में काम कर वह परिवार की आर्थिक मदद करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह सरल स्वभाव का था।

युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो युवक की मौत होने का पता लगा। परिजनों के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -रवींद्र दहिया, कार्यकारी थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed