फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder case registered in the case of dead body found in Ladsauli of Sonepat

सोनीपत: पोस्टमार्टम में खुला मौत का राज, चेहरे पर हमला कर की हत्या, गांव लड़सौली में कमरे में ठिकाने लगाया था शव

Wed, 06 Jul 2022 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 10:54 PM IST
सार

गांव लड़सौली के पास चहारदीवारी में बने कमरे में कपड़े में अज्ञात का शव लिपटा मिला था। पुलिस ने गांव लड़सौली के निवर्तमान सरपंच के बयान पर कार्रवाई की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर हमला कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Murder case registered in the case of dead body found in Ladsauli of Sonepat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 के पास गांव लड़सौली में प्लॉट के कमरे में क्षत विक्षत अवस्था में मिले युवक के शव को ठिकाने लगाने के लिए वहां रखा गया था। युवक की पहले चेहरे पर हमला कर हत्या की गई थी और बाद में शव को वहां रखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का पता लगने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की शनाख्त के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को तीन जुलाई को सूचना मिली थी कि गांव लड़सौली में बिस्कुट फैक्टरी के पास प्लॉट के अंदर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। गांव के निवर्तमान सरपंच प्रदीप ने पुलिस को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्लॉट में बने दो कमरों से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखने पर एक कमरे के अंदर कपड़े (गदेला) के अंदर लिपटा एक युवक का शव मिला था। उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। चोट मौत से पहले मारी गई थी। चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब प्रदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास तेज कर दिया है। युवक आसमानी रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की जींस पहने था।  


गांव लड़सौली के पास प्लॉट के अंदर बने कमरे में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने का पता लगा है। जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। - इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, बड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed