फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder accused arrested

डीपीई की हत्या और शरण देने का एक-एक आरोपी काबू

Fri, 08 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत Updated Fri, 08 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन

गांव कुमासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में कार्यरत डीपीई की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव अलीपुर निवासी राजेश उर्फ प्रधान है। इसके साथ-साथ आरोपी को शरण देने के आरोप में अलीपुर निवासी विनय उर्फ बिट्टू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने राजेश उर्फ प्रधान को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2015 को प्रदीप ने शिकायत दी थी कि उसका चाचा अलीपुर, दिल्ली निवासी निरंजन और वह गाड़ी में सवार होकर सुबह के समय स्कूल की ओर आ रहे थे। जब वे कुमासपुर की फिरनी के पास पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। निरंजन पर लगभग 10 गोलियां मारी गई थीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गांव के अंदर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर गांव ताजपुर, दिल्ली निवासी सुनील व उमेश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बताया गया था कि निरंजन अपने चचेरे भाई अरुण उर्फ कमांडो की हत्या के मामले में गवाह था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों को शरण देने के आरोप में अनिल निवासी ताजपुर दिल्ली को पहले ही काबू किया था। अब पुलिस टीम ने मामले में मुख्य आरोपी राजेश उर्फ प्रधान व शरण देने के आरोपी विनय उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश ही हमलावरों की गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी भी जल्द काबू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed